फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बच्चा जेल की जमीन पर आवासीय क्षेत्र में हाथ आजमाएगा नगर निगम

बच्चा जेल की जमीन पर आवासीय क्षेत्र में हाथ आजमाएगा नगर निगम

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Aligarh
Aligarh Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ (ब्यूरो )। नगर निगम का निर्माण विभाग अब आवासीय क्षेत्र में भी हाथ आजमाने की तैयारी में है। आगरा रोड पर पुरानी बच्चा जेल वाली जमीन पर आवासीय कालोनी बनाने का प्रस्ताव है। उधर बाबा बरछी बहादुर की मजार के सामने तिकोनिया में तीन मंजिला मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बनाने के लिए गुरुवार को आर्किटैक्ट से टेंडर मांग गए।महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में खाली पड़ी जमीनों पर नगर निगम जहां शापिंग कांप्लेक्स बना रहा है वहीं अब आवासीय कालोनी का निर्माण करने का भी प्रस्ताव है। बच्चा जेल की खाली पड़ी जमीन पर आवासीय योजना का प्रस्ताव है। नगर निगम की आवासीय योजना का प्रस्ताव कार्यकारिणी की बैठक में निर्माण विभाग के स्तर से रखा जाएगा। कार्यकारिणी यदि प्रस्ताव को हरी झंडी दे देती है तो, इस प्रस्ताव को नगर निगम बोर्ड में रखा जाएगा। नगर निगम बोर्ड से प्रस्ताव स्वीकृत होने पर इस दिशा में कदम उठाया जाएगा। निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता यशवंत कुमार का कहना है कि इससे निगम की जमीनों पर अवैध कब्जे नहीं होंगे वहीं नगर निगम के आय के स्थाई स्रोत भी बढ़ेंगे। उधर कठपुला स्थित बाबा बरछी बहादुर की मजार के सामने तिकोनिया में शापिंग कांप्लेक्स बनाया जाएगा। वर्तमान में इस जमीन पर निगम के वाहन खड़े होते हैं। निर्माण विभाग के एक्सईएन वीएल गुप्ता का कहना कि इस जमीन पर बेसमेंट में पार्किंग रखी जाएगी। उसके ऊपर तीन मंजिला कामर्शियल भवन का निर्माण होगा। जिसके लिए डिजाइन आदि तैयार करने को गुरुवार को आर्किटैक्ट से टेंडर मांगे गए थे। टेंडर खोले जाने के साथ ही आर्किटैक्ट नियुक्त करने के संबंध में नगर आयुक्त के स्तर से निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed