{"_id":"6-10188","slug":"Aligarh-10188-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला ने आगरा को 8 विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला ने आगरा को 8 विकेट से हराया
Aligarh
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। एएमयू में चल रहे नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट में दूसरे दिन पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला की टीम ने डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी को 8 विकेट से हरा दिया।
दूसरे मैच में एसएचएआईएटीएस डीम्ड यूनिवर्सिटी इलाहाबाद ने एलबीएसवी दिल्ली को 8 विकेट से हरा दिया। फुटबॉल ग्राउंड पर तैयार किया गया क्रिकेट का मैदान दूसरे दिन भी सूना पड़ा रहा। सीसीएस हरियाणा एग्रीकल्चर, हिसार की टीम के न आने से इस्लामिक यूनिवर्सिटी, श्रीनगर को वॉक ओवर मिल गया। इसके अलावा जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम भी सूना पड़ा रहा। पंत नगर की जीबी पंत एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी और नेशनल डेयरी रिसर्च करनाल की टीमें टूर्नामेंट खेलने नहीं आई।