फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सर्राफ से बदमाशों ने तीन लाख लूटे

सर्राफ से बदमाशों ने तीन लाख लूटे

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Aligarh
Aligarh Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हाथरस (ब्यूरो)। बदमाशों को पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है। दो दिन पहले बदमाशों ने हाथरस जंक्शन क्षेत्र में जहां एक सर्राफ की हत्या कर लूटपाट की थी। वहीं इसी क्षेत्र में कस्बा मैंडू के निकट फिर एक सर्राफ को निशाना बनाया। बाइकर्स उससे तीन लाख रुपए की नगदी व जेवरात लूट कर ले गए। बदमाशों ने फायर भी किया, लेकिन गनीमत यह रही कि गोली सर्राफ के बगल से निकल गई। शहर के खाती खाना निवासी दिलीप वर्मा पुत्र किशन सिंह वर्मा की हाथरस जंक्शन कस्बे में सराफा की दुकान है। दिलीप के चाचा बलवीर सिंह वर्मा सपा की नगर इकाई में उपाध्यक्ष हैं। दिलीप रोजाना की तरह मंगलवार की शाम छह बजे के लगभग जब हाथरस जंक्शन से बाइक से अपने घर हाथरस आ रहे थे, तभी सिकंदराराऊ रोड पर मैंडू कस्बे के निकट पीछे से दो बाइकों पर आए चार युवकों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। दिलीप कुछ समझ पाते कि इससे पहले ही एक युवक ने उन पर फायर कर दिया। गोली उनके बगल से निकल गई। इसी बीच बदमाशों ने उनसे मारपीट कर बाइक से नीचे गिरा दिया और डिग्गी में रखा थैला छीन लिया। इसके बाद बदमाश वहां से भाग गए। थैले में नगदी व काफी जेवरात थे। घटना की जानकारी मिलते ही व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अशोक बागला, बलवीर सिंह वर्मा सहित काफी लोग पहुंच गए। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक भी आ गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed