{"_id":"6-10168","slug":"Aligarh-10168-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन पर नौ भट्ठा संचालक फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन पर नौ भट्ठा संचालक फंसे
Aligarh
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। अवैध खनन को लेकर सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिए गए आदेश के बाद एक तरफ जहां ईंट भट्ठों पर पैनी नजर रखी जा रही है। वहीं मंगलवार को जिले के नौ भट्ठा संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। यह मुकदमा अकराबाद थाने में खनन निरीक्षक की ओर से दर्ज कराया गया है थाना प्रभारी अकराबाद पहलवान सिंह ने बताया कि खनन निरीक्षक ने ईंट भट्ठा संचालक विनीत कुमार गर्ग, विशाल गर्ग कौड़ियागंज, ज्ञानेंद्र कुमार पिलखना, विकास महाजन, राजेंद्र महाजन शाहगढ़, दिलीप पिलखना, जनक पाल, शीलेंद्र और गिर्राज सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, जिसमें अवैध रूप से मिट्टी का खनन करने का आरोप है। बता दें कि पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ही तय हुआ था कि जिले में अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। साथ में यह भी निर्देशित किया गया था कि पुलिस और तहसील स्तर के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी स्तर पर खनन न होने पाए।
विज्ञापन