{"_id":"6-10164","slug":"Aligarh-10164-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्घाटन मैच में एएमयू ने ग्राफिक ऐरा को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्घाटन मैच में एएमयू ने ग्राफिक ऐरा को हराया
Aligarh
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ (ब्यूरो)। एएमयू में मंगलवार को नॉर्थ जोन इंटर क्रिकेट यूनिवर्सिटी का उद्घाटन हुआ। डीआईजी प्रकाश डी ने गेंद फेंकी और कुलपति जमीरउद्दीन शाह ने शॉट खेला। एएमयू की टीम ने उद्घाटन मैच में 200 रन से जीत हासिल कर टूर्नामेंट में अपने इरादे जाहिर कर दिए। मैच में ग्राफिक ऐरा यूनिवर्सिटी देहरादून को बड़े अंतर से हराया। इसके अलावा एथलेटिक्स मैदान पर चौधरी चरण सिंह विवि. मेरठ ने कुमायूं यूनिवर्सिटी नैनीताल को 9 विकेट से हराया। स्पोर्ट्स स्टेडियम पर हुए मुकाबले में एचएनबी गढ़वाल ने बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी को 9 विकेट से हराया। दीनबंधु गिरी छोटूराम सोनीपत और सीएसके विवि पालमपुर की टीमें नहीं आईं जिससे फुटबाल मैदान सूना पड़ा रहा।
इससे पूर्व उद्घाटन समारोह में संबोधित करते हुए कुलपति ने कहा कि अलीगढ़ ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी पैदा किए हैं। खिलाड़ियों से अपील की कि वह टूर्नामेंट को खेल भावना से खेलें क्योंकि क्रिकेट जेंटलमैन का गेम है। इस अवसर पर डीआईजी प्रकाश डी, सहकुलपति सैय्यद अहमद अली, एसएसपी पीयूष मोर्डिया, रजिस्ट्रार शाहरुख शमशाद, एमएलसी विवेक बंसल, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. एम अशरफ मलिक, डीएसडब्ल्यू प्रो. कलीम मो. खान, प्रॉक्टर डॉ. खुर्शीद अहमद, प्रो. अबसार मुस्तफा, एआईओ के पर्यवेक्षक नूर मोहम्मद ने कबूतर और गुब्बारे उड़ाकर टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन किया। संचालन क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष डॉ. एस अमजद अली रिजवी ने किया।