{"_id":"6-10100","slug":"Aligarh-10100-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइन का झंझट खत्म, अब घर बैठे बिलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइन का झंझट खत्म, अब घर बैठे बिलिंग
Aligarh
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। शहर का बिजली सिस्टम ऑन लाइन हो गया। इसके बाद अब उपभोक्ताओं को अपना बिजली का बिल जमा करना है तो लाइन के झंझट से दूर घर बैठे ही कंप्यूटर का माउस क्लिक करते ही बिल जमा हो जाएगा। इसके अलावा पावर कॉरपोरेशन के लखनऊ के अधिकारी हों या अलीगढ़ के, सभी ऑफिस में बैठकर पता कर लेंगे कि किस ट्रांसफॉर्मर पर कितनी बिजली चोरी हो रही है।
महानगर का बिजली सिस्टम ऑनलाइन होने के बाद शहर में लगे 1400 से अधिक ट्रांसफॉर्मरों पर मॉडमयुक्त मीटर लग गए हैं। मॉडमयुक्त मीटर लगने के बाद अब लखनऊ या अलीगढ़ में ऑफिस में बैठे अफसर पता कर सकेंगे कि किस ट्रांसफॉर्मर पर कितनी बिजली की खपत है और कितनी बिलिंग हो रही है। खपत व बिलिंग का जो अंतर है, उतनी बिजली चोरी हो रही है। ऑनलाइन सिस्टम होने से उपभोक्ता अपने घर बैठे बिजली के बिल जमा कर सकते हैं। उपभोक्ता को क्या करना है।
क्या करें
उपभोक्ता को बिजली विभाग की वेब साइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट यूपीपीसीएल आनलाइन डॉट कॉम खोलनी है। बिल भुगतान से पूर्व रजिस्ट्रेशन कराने के लिए होम पेज खुल जाएगा, उस पर रजिस्टर्ड लिखा होगा। उसे क्लिक करने पर जो जानकारी मांगी जाए उसे अपने लास्ट बिल के अनुसार फीड करना है। इसके साथ ही एकाउंट खुल जाएगा। उसके बाद दुबारा वेब साइट क्लिक करनी है। इसके साथ ही आपका एकाउंट नंबर आ जाएगा। पे नाव मोड आफ पेमेंट आने पर एकाउंट नंबर फिर से डालना है, इसके साथ ही जिस बैंक से भुगतान करना है, बैंक खाता नंबर देना है, उसके बाद ओके कर दो, बस आ जाएगी बिल जमा करने की रसीद। हो गया बिल पेमेंट। उपभोक्ता अपने बिल के बारे में भी आन लाइन जानकारी कर सकते हैं।
विज्ञापन
सप्ताहभर की मोहलत, बिजली चोरी छोड़ो
महानगर में जो लोग बिना बिजली कनेक्शन के बिजली की चोरी कर रहे हैं वह एक सप्ताह में क्षेत्र के जूनियर इंजीनियर से बिजली का कनेक्शन करा लें ताकि छापामार कार्रवाई के दौरान एफआईआर व उत्पीड़नात्मक कार्रवाई से बच सके। यदि नया कनेक्शन लेने में समस्या है तो संबंधित खंड के एक्सईएन से मिलें।
एनसी अग्रवाल अधीक्षण अभियंता शहरी विद्युत वितरण मंडल