{"_id":"6-10073","slug":"Aligarh-10073-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो ने महिला और युवक को रौंदा, बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो ने महिला और युवक को रौंदा, बवाल
Aligarh
Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। मथुरा रोड पर गांव आसना के पास नशे में धुत बोलेरो चालक ने दो लोगों को रौंद दिया। इसके बाद अनियंत्रित गाड़ी सड़क सहारे एक दुकान में जा घुसी। महिला-युवक की मौत पर गुस्साई भीड़ सड़क पर आ गई और मथुरा रोड पर जाम लगाते हुए वाहनों पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान काफी देर बाद पहुंची पुलिस को भी पथराव का दौड़ा दिया। आक्रोश इस कदर था कि बाइक व कार सवारों को भी नहीं बख्शा गया। देर रात कोल विधायक के आश्वासन पर ही जाम खुला और शवों को सड़क से उठने दिया गया। अलीगढ़ की ओर से बोलेरो इगलास की ओर जा रही थी। तभी गांव की चंद्रकला (40 वर्ष) पत्नी चंद्रपाल व गांव का ही सौरभ (20 वर्ष) पुत्र गिरीश खेतों से लौट रहे थे। करीब छह बजे गाड़ी ने पहले चंद्रकला को टक्कर इसके बाद सौरभ को रौंदती हुई दूसरी साइड सड़क सहारे एक बंद दुकान के बरामदे में जा घुसी। इस दौरान भीड़ ने दो लोगों को गाड़ी से भागते देखा, जिनके पैर लड़खड़ा रहे थे और गाड़ी के अंदर से शराब की बदबू आ रही थी। इसके बाद भीड़ ने दोनों शवों को बीच सड़क पर रख जाम लगाते हुए पहले बोलेरो के शीशे तोड़ दिए। जाम में फंसे वाहनों पर पथराव करना शुरू कर दिया। इसमें आधा दर्जन से ज्यादा वाहनों के शीशे टूट गए। कुछ कार व बाइकों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। खबर के काफी देर बाद पहुंची मडराक पुलिस को भी पथराव कर दौड़ा दिया। आलम यह था कि करीब 500 मीटर के दायरे में रोड पर पब्लिक किसी को नहीं बख्श रही थी। बाद में एसपीआरए, सीओ इगलास के अलावा आसपास के थानों का फोर्स पहुंचा। कोल विधायक जमीरउल्ला भी पहुंच गए। तक करीब 10 बजे लोगों को समझाकर दोनों शवों को हटवाया। लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रही थी। सीओ इगलास के अनुसार बोलेरो चालक को चिह्नित कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। दोनों शवों को पोस्टमार्टम को भिजवा दिया गया।
विज्ञापन