फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सौतेले बेटे ने मां की हत्या कर शव फेंका

सौतेले बेटे ने मां की हत्या कर शव फेंका

Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
Aligarh
Aligarh Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गभाना (ब्यूरो)।दो साल पहले हुई पिता की मौत के बाद मृतक आश्रित में नौकरी और फंड न मिलने पर सौतेले बेटे ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। उसने महिला का शव कुएं में फेंक दिया। महिला के भाई ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी विपिन कुमार यादव ने बताया कि छर्रा के गांव डोरिया निवासी मुन्नीदेवी की शादी कुलवा निवासी चंद्रपाल से वर्ष 1994 में हुई थी। चंद्रपाल रेलवे में गार्ड के रूप में तैनात था। उसकी पहली पत्नी की बीमारी से मौत हो चुकी थी जिसके दो बच्चे रामप्रकाश और गुड़िया हैं। एसओ के अनुसार मुन्नी के भाई ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि चंद्रपाल की भी दो साल पहले मौत हो गई थी। मृतक आश्रित में मुन्नी को नौकरी व अन्य फंड मिला। रामप्रकाश को जमीन के हिस्से में से दो बीघा जमीन मिली। इसको लेकर वह मुन्नीदेवी से ईर्ष्या मानने लगा। नौकरी मिलने के बाद मुन्नीदेवी सासनी गेट के लोधीपुरम में बच्चों क े साथ रहने लगी। गत 10 नवंबर को मुन्नी का परिचित सर्वेश उसे गांव कुलवा छोड़ गया। मुन्नीदेवी ने फ ोन पर शाम को सर्वेश को सूचना दी कि सौतेला बेटा रामप्रकाश उससे झगड़ रहा है। बाद में मामला शांत हो गया। दिवाली पर रामप्रकाश ने मुन्नी की गला दबाकर हत्या के बाद गांव के ही ग्रीस के खेत में बने कुएं में शव फेंक दिया। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। उसके एसओ ने दावा किया है कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी होगी तथा मामले का खुलासा किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed