{"_id":"6-10022","slug":"Aligarh-10022-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर सैयद नगर में एक्सईएन की पत्नी से जेवरात लूटे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर सैयद नगर में एक्सईएन की पत्नी से जेवरात लूटे
Aligarh
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। बेशक त्योहार पर पुलिस चौकन्ना होने का दावा कर रही है। मगर महानगर में बेखौफ बाइकर्स पुलिस को लगातार चुनौती दे रहे हैं। शुक्रवार को बाइकर्स दिनदहाड़े सरसैयद नगर में पीडब्ल्यूडी एक्सईएन की पत्नी से करीब चार लाख के जेवरात लूट ले गए। घटना उस वक्त हुई जब महिला अपने बेटे के साथ रिक्शे में बाजार से लौट रही थीं। बदमाशों ने रिक्शा रुकवाकर बेटे को गोली मारने की धमकी देते हुए जेवरात उतरवा लिए।
बिजनौर में बतौर पीडब्ल्यूडी एक्सईएन तैनात मोहसिन निसार का परिवार यहां सिविल लाइन के सरसैयद नगर इलाके में समीर अपार्टमेंट में रहता है। शुक्रवार दुपहर उनकी पत्नी राकमा अपने साढ़े तीन साल के बेटे अयान के साथ डीटीएच रिचार्ज कराने गई थीं। दुपहर करीब ढाई बजे वह रिक्शे में सवार होकर लौट रही थीं, तभी सरसैयद नगर में नदीम तरीन हॉल के पास पीछे से बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर रिक्शा रुकवा लिया और दूसरे ने अयान पर तमंचा तान दिया।
बदमाशों ने महिला से कहा कि अगर बेटे की सलामती चाहती है तो शरीर से जेवर उतारकर उन्हें दे दे। इस पर महिला ने अपने सोने के तीन कंगन, दो अंगूठी व एक जंजीर उतारकर बदमाशों को दे दी। इसके बाद बदमाश नगला मल्लाह की ओर भाग गए। लूटे गए जेवरात का वजन करीब 14 तोले था और कीमत चार लाख के आसपास थी। इसकी सूचना पर तत्काल सीओ सिविल लाइन व प्रभारी सिविल लाइन पहुंच गए। आसपास बदमाशों को महिला द्वारा बताए गए बाइक नंबर के आधार पर खोजा भी गया। मगर बदमाशों का सुराग नहीं लगा। इंस्पेक्टर सिविल लाइन के अनुसार इस संबंध में राकमा की तहरीर पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ धारा 392 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।