फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   98 People Covid positive in aligarh today

कोरोना से दो लोगों की मौत, 98 संक्रमित

Tue, 29 Sep 2020 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
98 People Covid positive in aligarh today
कोरोना वायरस दो और लोगों की जिंदगी लील गया। 98 लोग संक्रमित हुए हैं। अब तक संक्रमितों की संख्या 8270 तक पहुंच गई है। जबकि 6974 लोग स्वस्थ हुए हैं। राहत की बात यह है कि सोमवार को 94 लोगों ने कोरोना को पराजित कर स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन

सासनीगेट थाना क्षेत्र के गोपालपुरी निवासी एक व्यक्ति की पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह सोमवार की सुबह भर्ती हुए थे और करीब तीन घंटे बाद उनकी मृत्यु हो गई। उनका अंतिम संस्कार नुमाइश मैदान स्थित मुक्तिधाम में किया गया। दूसरी मौत जेएन मेडिकल कॉलेज में हुई है। सोमवार को जेएन मेडिकल कॉलेज, पं. दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट में 96 लोग संक्रमित पाए गए हैं। कावेरी रॉयल के 4, ज्ञानसरोवर धनीपुर, औरिहा जवां, शिवाजीपुरम कॉलोनी और एसएसपी ऑफिस के तीन-तीन लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। पला होली चौक, गोकुल वाटिका कॉलोनी क्वार्सी, जवाहरनगर बन्नादेवी, संगम विहार, बिजौली, नया बांस और घाशीपुर के दो-दो लोग संक्रमित हुए हैं। कई पुलिसकर्मी व स्वास्थ्यकर्मी भी वायरस की चपेट में आए हैं। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि संक्रमित लोगों को लक्षण के आधार पर भर्ती एवं होम आइसोलेट किया जा रहा है। संपर्कियों का नमूना लेकर जांच किया जाएगा।
विज्ञापन

मृतक का परिजन बेहोश होकर गिरा
पं. दीनदयाल अस्पताल में उपचार के दौरान गोपालपुरी निवासी व्यक्ति की मौत हो गई। उसका अंतिम संस्कार नुमाइश मैदान स्थित मुक्तिधाम में किया गया। पीपीई किट पहनकर मृतक के परिवार का युवक दाह संस्कार में शामिल हुआ। चंद मिनट के बाद वह बेहोश होकर गिर पड़ा। इससे से वहां खलबली मच गई। वहां मौजूद लोगों ने पानी का छींटा मारकर होश में लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

छेरत में 150 बेड खाली
जिला प्रशासन द्वारा होम आइसोलेशन की सुविधा को खत्म किया जा रहा है। इससे छेरत स्थित एल-1 अस्पताल एवं दीनदयाल -एल-2 अस्पताल में मरीजों का दबाव बढ़ने की आशंका है। वर्तमान समय में छेरत में करीब 150 बेड खाली है। भविष्य में मरीजों की संख्या बढ़ने पर छेरत में बेडों बढाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed