फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   94 EWS houses built at the cost of crores will be demolished

Aligarh News: ध्वस्त होंगे करोड़ों की लागत से बने 94 ईडब्ल्यूएस आवास

Fri, 24 Mar 2023 12:56 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
94 EWS houses built at the cost of crores will be demolished
अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) की खैर रोड स्थित शांति निकेतन योजना में करोड़ों की लागत से बने 94 ईडब्ल्यूएस आवास जर्जर हो चुके हैं। जिन्हें जल्द ध्वस्त किया जाएगा। एडीए की ओर से नगर निगम को एक पत्र भेजा जा रहा है। नगर निगम की रिपोर्ट के बाद आवासों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होगी। पिछले ढ़ाई दशक पहले इन आवासों का निर्माण किया गया था, लेकिन किसी कारण से आवंटन नहीं हो सका था। अब आवंटन से पहले ही इनके ध्वस्तीकरण की तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन



एडीए की ओर से वर्ष 1997 में देहलीगेट क्षेत्र के शाहजमाल क्षेत्र में शांति निकेतन कॉलोनी विकसित की थी। इनमें 308 एलआईजी, 400 ईडब्लूएस एवं 94 डबल स्टोरी ईडब्ल्यूएस आवास बनाए गए थे। तब एलआईजी एवं ईडब्लूएस आवासों का आवंटन हो गया, लेकिन डबल स्टोरी ईडब्ल्यूएस का आवंटन नहीं हो सका।
विज्ञापन




कुछ दिनों बाद विभागीय अफसरों की मदद से इन आवासों पर बाहरी लोगों का अवैध कब्जा जरूर हो गया। यहां बिना रजिस्ट्री बैनामे के ही कई परिवार आवास बनाकर रह रहे हैं। कई बार इन आवासों का खाली कराने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। विकास प्राधिकरण ने 94 डबल स्टोरी ईडब्ल्यूएस को ध्वस्त करने का निर्णय लिया है। एडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में इसका निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed