फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ब्राह्मण, जाट, ठाकुर और मुसलमानों को मरवा रही भाजपा सरकार : बिजेंद्र सिंह

ब्राह्मण, जाट, ठाकुर और मुसलमानों को मरवा रही भाजपा सरकार : बिजेंद्र सिंह

Thu, 06 Dec 2018 02:31 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
ब्राह्मण, जाट, ठाकुर और मुसलमानों को मरवा रही भाजपा सरकार : बिजेंद्र सिंह
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

बुलंदशहर के इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की भीड़ हिंसा में हुई मौत ने सियासत को झकझोर दिया है। कांग्रेस और सपा ने वर्तमान में प्रदेश सरकार पर गृहयुद्ध जैसे हालात पैदा करने की साजिश रचने की बात कही है।
किशोर नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की याद में हुई श्रद्धांजलि सभा में पूर्व सांसद एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौ. बिजेंद्र सिंह और जिला उपाध्यक्ष ठा. संतोष सिंह जादौन ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी गृहस्थ जीवन में नहीं हैं इसलिए उन्हें परिजनों की पीड़ा का अहसास नहीं है। उनके धर्म में गोमाता की आड़ में सुहागिनों को विधवा बनाने का चलन शुरू हो गया। पहले लखनऊ में ब्राह्मण समुदाय के होनहार युवक विवेक तिवारी को पुलिस ने अकारण बीच सड़क मार दिया।
विज्ञापन


इसके बाद पूर्वांचल में भाजपा विधायक पति ने जाट समुदाय पर बेहद अशोभनीय बयान देकर उसे जीते जी मार दिया और अब क्षत्रिय समाज के काबिल इंस्पेक्टर की हत्या करा दी गई। इस सरकार में ब्राह्मण, जाट और ठाकुर सब मारे जा रहे हैं। निर्दोष मुस्लिमों का एनकाउंटर हो रहा है। यही भाजपा का राजधर्म है। गोमाता जीवनदायिनी है, वो जीवन लेती नहीं है, लेकिन भाजपा की सरपरस्ती में गोगुंडे लोगों को जान से मार रहे हैं। गुलावठी के पास मुस्लिम समाज का धार्मिक इज्तिमा का आयोजन चल रहा था। यदि ये चिंगारी जरा भी बढ़ गई होती तो पूरे देश में दंगा हो सकता था। पीएम मोदी और सीएम योगी राजधार्म निभाएं और इन पाखंडी संगठनों पर रोक लगाएं। इस मौके पर कुंवर गौरांगदेव चौहान, नितिन वाल्मीकि, चौधरी अजय सिंह, शमशाद खान, प्रवीन ठाकुर, जगदीशमल तेवतिया, विनोद कुमार, रोबिन सिंह, गुड्डू पहलवान, अमित ठाकुर, लोकेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआईटी से कराई जाए जांच : जमीरउल्लाह
अलीगढ़। पूर्व विधायक हाजी ज़मीरउल्लाह खान ने गोगुंडों द्वारा सुबोध की हत्या के लिए योगी सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए सुप्रीमकोर्ट की निगरानी में एसआईटी जांच कराने की मांग की है। उन्होंने गोरक्षा के नाम पर देश को गृहयुद्ध में झोंकने वाली हथियारबंद सेनाओं पर तत्काल प्रतिबंध की मांग की है। पूर्व विधायक ने कहा है कि जिस तरह से इंस्पेक्टर को दौड़ दौड़ा कर मारा गया, उससे साफ पता चलता है कि हमलावरों को सरकार का खुला संरक्षण प्राप्त है। जिस तरह से गोली मारी गई उसने साफ कर दिया है कि हमलावर हथियारबंद थे। इस घटना ने साफ किया कि अगर इनकी अराजकता रोकने की कोशिश किसी ने की, चाहे वो पुलिस ही क्यों न हो..? वो उसको भी मौत के घाट उतार देेंगे। शायद सरकार भी यही चाहती है।


देश में दंगा कराने की साजिश थी : राजेश सैनी
अलीगढ़। सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव राजेश सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, हिंदू युवा वाहिनी जैसे उतावले संगठनों पर अंकुश नहीं लगाया गया तो प्रदेश में गृह युद्ध जैसे हालात उत्पन्न हो जाएंगे। इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की हत्या एक बड़ी साजिश की ओर इशारा करती है। वहां मुस्लिम समुदाय के कार्यक्रम इज्तमा में प्रति दिन लाखों लोग आ रहे थे। कुछ संगठनों का पूरा प्रयास था कि दंगे की आग आयोजन तक पहुंच जाए। जिसकी आड़ में प्रदेश और देश में दंगा भड़का दें, ताकि आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा को इसका लाभ मिल सके। पीड़ित परिवार की आश्रित महिला को ओएसडी स्तर की नौकरी दी जाए। क्योंकि सुबोध अखलाक प्रकरण में जांच अधिकारी रह चुके थे। इसलिए ये भी जांच हो कि वह कौन लोग थे..? जो सुबोध सिंह को बार-बार धमकी दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed