फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   राजा महेन्द्र प्रताप सिंह को मिले भारत रत्न

राजा महेन्द्र प्रताप सिंह को मिले भारत रत्न

Sun, 02 Dec 2018 02:27 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
राजा महेन्द्र प्रताप सिंह को मिले भारत रत्न
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अखिल उ.प्र. जाट महसभा की ओर से स्वतंत्रता सेनानी राजा महेन्द्र प्रताप सिंह का शनिवार को तस्वीर महल स्थित महेन्द्र प्रताप पार्क पर 132वां जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौ. बिजेंद्र सिंह ने की। सुबह नौ बजे महेन्द्र प्रताप सिंह की प्रतिमा को गंगाजल से स्नान करा हवन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए पदाधिकारियों ने राजा महेन्द्र प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि राजा महेन्द्र एएमयू के पहले स्नातक थे। जिस प्रकार भगवान राम और गौतम बुद्ध ने राजपाठ और वैभव छोड़कर त्याग किया था। उसी प्रकार राजा महेन्द्र प्रताप ने भी 32 सालों तक विदेशों में जाकर भारत की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।
विज्ञापन


कहा कि काबुल में आजाद हिंद सरकार खड़ी कर उसके राष्ट्रपति बने। शिक्षा के विस्तार के लिए उन्होंने एएमयू को सैंकड़ों एकड़ जमीन का दान किया। लेकिन, एएमयू में उनके नाम से कोई इमारत भवन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है। कहा कि राजा साहब को भारत रत्न मिलना चाहिए। इस मौके पर दिगंबर सिंह, कोमल सिंह, डॉ राजकुमार सिंह, लतेश चौधरी, सुधीर चौधरी, जुगेंद्र सिंह, वीरेद्र सिंह, हरीश बालियान, जयप्रकाश काका, आरपी सिंह, अजय सिंह, अल्का पार्षद, राजीव, हमवीर सिंह आदि थे।

राजा महेन्द्र प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
अलीगढ़। रालोद में शामिल हुए पूर्व मंत्री चौ. महेंद्र सिंह ने राजा महेंद्र प्रताप के जन्मदिवस पर तस्वीर महल चौराहे पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद नगला मान सिंह में डॉ. आंबेडकर और वरुणालय पहुंचकर चौ. चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राम बहादुर चौधरी, मंडल सचिव अनीस चौहान, रिजवान चौहान, डॉ. ओमवीर सिंह, प्रदेश महासचिव अब्दुल्ला शेरवानी, प्रदेश सचिव रणधीर प्रधान, संजीव चौधरी, मनु चौधरी, कुलदीप चौधरी आदि थे।

सांसद कार्यालय पर हुई विचार गोष्ठी
अलीगढ़। विद्यानगर स्थित सांसद कार्यालय पर राजा महेन्द्र प्रताप सिंह के जन्मदिवस पर विचार गोष्ठी हुई। सांसद प्रवक्ता संदीप चाणक्य ने कहा कि राजा महेन्द्र प्रताप ने 1909 में अपनी संपत्ति दान कर देश में प्रथम तकनीकी विश्वविद्यालय की स्थापना की। प्रतीक चौहान ने कहा कि एएमयू में अनेकों विभाग राजा महेन्द्र प्रताप सिंह की दान की हुई भूमि पर संचालित हैं। एएमयू में भी उनकी जयन्ती धूमधाम से मनानी चाहिए। इस मौके पर अंकित खत्री, राहुल गुप्ता, वीरेन्द्र शर्मा, प्रमोद बघेल, भगवान सिंह, आकाश आदि रहे।


श्रद्धासुमन अर्पित कर मनाया जन्मदिवस
अलीगढ़। स्वतंत्रता सेनानी फाउंडेशन की ओर से शनिवार को राजा महेन्द्र प्रताप का जन्मदिवस मनाया। अध्यक्षता प्रमोद सेनानी ने की। इंजी. हिमांशु गुप्ता ने माल्यार्पण किया। इस मौके पर सरदार हरदीप सिंह, अमरदीप सिंह, जसविंदर मल्हौत्रा, ओपेश अग्रवाल, राकेश, नीरज, सुबोध, विनय, शुधीर सक्सेना, गुरुवेश, त्रिलोकी नाथ, अश्विनी, सचिन, दुष्यंत, सुनील, सौरभ, महेन्द्र जाटव आदि थे। वहीं मैरिस रोड स्थित जिया कंपाउंड में स्टेट कोआर्डिनेटर रिसर्च डिपार्टमेंट एआईसीसी मो. जियाउद्दीन राही की अध्यक्षता में श्रद्धासुमन अर्पित कर महेन्द्र प्रताप का जन्मदिवस मनाया। इस मौके पर शहबाज जियाउद्दीन, पीसी देशमुख, यासिर खान, मो उमेर, कामिल अहमद, एम एल पापा, विक्की, मुमताज अहमद, अनिल वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed