{"_id":"5b6219624f1c1b49778b58f3","slug":"91533155682-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"960 विद्यालयों में नहीं है बिजली का कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
960 विद्यालयों में नहीं है बिजली का कनेक्शन
Updated Thu, 02 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिले के आधे से ज्यादा विद्यालयों में बिजली का कनेक्शन नहीं है। इस कारण बच्चों की पढ़ाई में व्यवधान उत्पन्न हो जाता है।
बता दें कि जिले में 1776 प्राइमरी स्कूल तथा 733 उच्च प्राथमिक स्कूल हैं। इन आंकड़ों में से लगभग 960 विद्यालयों में आज तक बिजली का कनेक्शन नहीं हुआ है। साथ ही विभागीय अधिकारियों ने कनेक्शन के लिए कोई प्रयास भी नहीं किया है।
बरसात के मौसम में बादलों के छा जाने के कारण कमरों में अंधेरा हो जाता है। वहीं गर्मी में पंखा आदि की सुविधा बच्चे नहीं ले पाते हैं। इस कारण इन दिनों बच्चों की पढ़ाई भी बाधित होती रहती है। इस संबंध में बीएसए अलीगढ़ डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि शासन को बिना बिजली कनेक्शन वाले विद्यालयों की सूची भेज दी गई है। बजट प्राप्त होने पर संबंधित विद्यालयों में बिजली का कनेक्शन करवा दिया जाएगा।