फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   365 करोड़ रुपये से बनेगा इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर

365 करोड़ रुपये से बनेगा इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर

Sat, 23 Jun 2018 02:00 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
365 करोड़ रुपये से बनेगा इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


मोहल्ले में गंदगी बहुत है। कूड़ा नहीं उठ रहा है। पेयजल आपूर्ति नहीं होती है। सड़क टूटी है। गली में मिट्टी और कीचड़ है। पानी साफ नहीं आ रहा है। स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही है। बिजली आई तो वोल्टेज नहीं मिल रहा है। खंभे पर तार लटक रहे हैं। सुबह एक बाइक मेरा पीछा कर रही थी। कृपया पता कर दें। ऐसे ही कई सवालों के जवाब अब फोन नंबर पर मिलेंगे। जवाब ही नहीं मिलेंगे इन समस्याओं का समाधान भी होगा।

स्मार्ट सिटी में चुने गए अलीगढ़ में 365 करोड़ रुपये की लागत से इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बनेगा। जिसमें सरकारी विभागों से संबंधित हर तरह की समस्या की शिकायत दर्ज होगी। एक तयशुदा समय के अनुसार समाधान करने के लिए शिकायत को वर्गीकृत किया जाएगा। इसके बाद उक्त तय समय में शिकायत का समाधान होगा।
विज्ञापन


ये सेंटर एक प्रभावी काल सेंटर की तर्ज पर काम करेगा। जिसमें भविष्य में ई गर्वनेंस की सभी सुविधाएं शामिल होंगी। कोई भी शहरी इसके अलग अलग फोन नंबर, व्हाटस नंबर और ई मेल से शिकायत कर सकेगा। अपने सुझाव भी दे सकेगा। शिकायत सही मिलने पर उस पर तुरंत काम शुरू होगा। इन शिकायतों का पूरा ब्यौरा भी आनलाइन होगा। इसमें नगर निगम, बिजली विभाग, एडीए, जल कल विभाग, समाज कल्याण विभाग, दिव्यांग कल्याण विभाग, डूडा शहरी आवास योजना, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, तहसील प्रशासन, ब्लाक अधिकारी सहित अन्य विभाग शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सिस्टम को प्रभावी बनाने के लिए पूरे शहर में एक सीसीटीवी नेटवर्क बनेगा। जिसमें पहले से लगे हुए कैमरों को भी समाहित किया जाएगा। इन कैमरों का एक पूरा कंट्रोल रूम होगा। जिससे जाम लगने, अतिक्रमण हटवाने, अतिक्रमण होने से रोकने, मनचलों को पहचानने और छिनैती, लूट, चोरी की घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी। इस कंट्रोल रूम में कई घंटों का बैकअप भी मौजूद रहेगा।


इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की (डीपीआर) डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट मिली है। ये लगभग 365 करोड़ रुपये का काफी बड़ा प्रोजेक्ट है। सभी स्तर पर गहनता से विचार करने के बाद इसको फाइनल किया जाएगा। इसके बाद ई टेंडरिंग होगी और फिर काम शुरू होगा। जुलाई में इसको लेकर बैठक बुलाई जाएगी। जिसमें आगे की बातें तय होंगी। - अजय दीप सिंह, मंडलायुक्त एवं चेयरमैन अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड।

स्मार्ट सिटी की पहली चार डीपीआर, जिनके टेंडर जल्द होंगे
स्मार्ट सिटी योजना के पहले पहले चार कामों की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट फाइनल हो गई है। इसको नगर आयुक्त, सुपरिटेंडेंट इंजीनियर जल निगम, सुपरिटेंडेंट इंजीनियर पीडब्ल्यूडी सहित चार अधिकारियों की टीम के गहन अध्ययन के बाद तय किया गया है। 16 जुलाई तक इसके ई टेंडर निकाले जा सकते हैं।

1-सरकारी कार्यालयों में सोलर लाइट सिस्टम लगाना
2-सरकारी कार्यालयों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाना
3-घंटाघर पार्क का सौंदर्यीकरण करना और नया रुप देना
4-कलक्ट्रेट और नगर निगम में ई टायलेट का निर्माण करना

इंदौर में सम्मानित होंगे वर्तमान और पूर्व नगर आयुक्त
नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल को इंदौर में शनिवार को सम्मानित किया जाएगा। इसमें पूर्व नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा (वर्तमान में कानपुर के नगर आयुक्त) को भी सम्मानित किया जाएगा, जिनके कार्यकाल में अलीगढ़ स्मार्ट सिटी में चयनित हुआ था।


दोनों अधिकारियों को अलीगढ़ के स्मार्ट सिटी में चयनित होने के बाद से हो रहे स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए सम्मानित किया जाएगा। जिसमें अलीगढ़ को प्रदेश में छठवां और देश में 71वां स्थान मिला है। स्मार्ट सिटी में बेहतर अंक आने पर इंदौर में नगर आयुक्त को सम्मानित किया जाएगा। पीएम मोदी इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। स्मार्ट सिटी योजना की शुरूआत 25 जून को होने के कारण इसी दिन पूरे देश में स्मार्ट सिटी दिवस मनाया जाता है। 25 जून को अलीगढ़ में भी स्मार्ट सिटी दिवस मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed