फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   गेटों पर ताला लगाने जैसी हरकतों से दूर रहें छात्र

गेटों पर ताला लगाने जैसी हरकतों से दूर रहें छात्र

Wed, 11 Apr 2018 02:08 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
गेटों पर ताला लगाने जैसी हरकतों से दूर रहें छात्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने छात्रों से परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा प्रवेश द्वारों पर ताले लगाने एवं बाधा पैदा करने जैसी हरकतों से दूर रहने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि छात्रों की जायज मांगों के प्रति प्रशासन हमदर्दी का रवैया रखता है, लेकिन अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एएमयू छात्र संघ के निर्वाचित कैबिनेट सदस्य जैद शेरवानी के निलंबन के बाद तीन दिन से परिसर के गेटों पर तालाबंदी एवं हंगामे के बाद कुलपति ने स्पष्ट किया है कि जेएन मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर द्वारा जैद शेरवानी के खिलाफ शिकायत की गई थी।
विज्ञापन


जांच समिति ने प्रथम दृष्टया अनुशासनहीनता तथा आक्रामक गतिविधियों का दोषी पाया। उसके आधार पर जैद को निलंबित किया गया है। रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि छात्रसंघ के पदाधिकारियों ने कुछ गुमराह छात्रों तथा असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रवेश द्वारों को बंद कर दिया है, जिससे विश्वविद्यालय के दैनिक कार्य प्रभावित हुए हैं।


इससे अपनी संस्कृति एवं परंपरा के लिए प्रसिद्ध विश्वविद्यालय की बदनामी होती है। उन्होंने कहा कि छात्रों के एक छोटे से वर्ग की गैर जिम्मेदाराना हरकत बर्दाश्त नहीं की जा सकती तथा इस बात की आज्ञा नहीं दी जा सकती कि सभी छात्रों का कैरियर तबाह हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed