फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   आज से आयोजित होंगी किसान पाठशालाएं

आज से आयोजित होंगी किसान पाठशालाएं

Tue, 05 Dec 2017 02:14 AM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
आज से आयोजित होंगी किसान पाठशालाएं
आज से आयोजित होंगी किसान पाठशालाएं
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

उप निदेशक कृषि अनिल कुमार ने बताया कि मंगलवार आज से 5 दिवसीय किसान पाठशाला जनपद के प्रत्येक न्याय पंचायतों के 2-2 ग्रामों में शुरू होंगी। इन पाठशालाओं में प्रशिक्षकों द्वारा फसल चक्र के आशय एवं सिद्धांत, उन्नतशील बीजों की प्रजातियां, गेहूं की समय से बुवाई के साथ ही मृदा स्वास्थ्य परीक्षण, जीरो बेस्ड एग्रीकल्चर एवं जैविक खेती की जानकारी प्रदान की जाएगी।

6 दिसंबर को कृषि निवेश, कृषि यांत्रिकीकरण, सोलर फोटो बोल्टेइक सिंचाई पंप, जल प्रबंधन, ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति की जानकारी के साथ ही दुग्ध उत्पादन के लिए उन्नत पशुपालन की जानकारी देते हुए मत्स्य पालन पर भी चर्चा की जाएगी। 7 दिसंबर को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, रबी बीजों पर अनुदान, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, केंद्र्र एवं राज्य द्वारा पोषित योजनाओं के तहत सोलर पंप, फसलों में रोग नियंत्रण आदि की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


8 दिसंबर को कृषकों की आमदनी बढ़ाने के तरीकों के तहत कम लागत अधिक उत्पादन, एकीकृत बागवानी, विकास मिशन, कृषि यंत्रीकरण, रक्षा उपकरण, पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट, संरक्षित खेती आदि की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम दिन कृषि रक्षा कार्य एवं एकीकृत नाशी जीव प्रबंधन के तहत बीज भूमि शोधन, खरपतवार नियंत्रण, कीट रोग की रोकथाम, अन्न भंडारण, यांत्रिक, जैविक विधियों की जानकारी के साथ कृषि रक्षा रसायन का प्रयोग करते समय बरती जाने वाली सावधानियां तथा कृषि लागत घटाने, उत्पादन बढ़ाने आदि की जानकारी प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि किसान पाठशाला का दूसरा चरण 11 दिसंबर से शुरू होगा जो 15 दिसंबर तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed