{"_id":"59fe29914f1c1bc1678b93f9","slug":"91509829009-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधुकर कांग्रेस के प्रत्याशी, 42 साल से थाम रखा है कांग्रेस का हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधुकर कांग्रेस के प्रत्याशी, 42 साल से थाम रखा है कांग्रेस का हाथ
Updated Sun, 05 Nov 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुकर कांग्रेस के प्रत्याशी, 42 साल से थाम रखा है कांग्रेस का हाथ
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
कांग्रेस ने मधुकर शर्मा को कांग्रेस का प्रत्याशी बनाया है। मधुकर शर्मा सन 1976 से कांग्रेस में हैं। उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत एनएसयूआई से हुई। जब गांधी नेत्र चिकित्सालय के वर्तमान में प्रशासनिक अधिकारी मधुप लहरी अध्यक्ष थे और मधुकर शर्मा सचिव थे।
आगरा रोड पर टीकाराम बिल्डिंग निवासी मधुकर शर्मा ने बताया कि अश्विनी शर्मा जब जिला यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष थे तो वह उनके साथ महासचिव रहे। लंबे राजनीतिक कैरियर में वह यूथ कांग्रेस में ही यूपी के उपाध्यक्ष रहे।
साथ ही अरुण कुमार सिंह मुन्ना के साथ प्रदेश कमेटी में सचिव रहे। मधुकर शर्मा ने 1985 में धर्म समाज डिग्री कॉलेज से बीएससी में स्नातक किया। उनके पिता डॉ. किशन प्रसाद अलीगढ़ के पहले एमबीबीएस चिकित्सक थे।
विज्ञापन
कंस्ट्रक्शन व्यवसाय से जुड़े मधुकर शर्मा वर्तमान में जिला कबड्डी एसोसिएशन के चेयरमैन भी हैं। मूल रूप से लोधा के पास गांव नेहरा के निवासी मधुकर शर्मा का जमींदार परिवार से ताल्लुक रहा है। गांव में वह लगातार सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे हैं और 25 बीघा जमीन पर बने अस्पताल में उनके परिवार ने 1 लाख रुपये दान दिए थे।
मधुकर शर्मा को सन 1989 में हाथरस विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए टिकट मिला था, लेकिन वोटिंग लिस्ट में नाम नहीं होने पर नामांकन नहीं कर सके हैं। मधुकर शर्मा कहते हैं कि अगर जनता ने उनमें भरोसा दिखाया तो वह शहर की आधारभूत समस्याएं गंदगी, जलभराव और अनियोजित विकास के समाधान की दिशा में काम करेंगे।