फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़... भाजपा सरकार गन्ना किसान विरोधी

अलीगढ़... भाजपा सरकार गन्ना किसान विरोधी

Fri, 06 Oct 2017 01:51 AM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़... भाजपा सरकार गन्ना किसान विरोधी
भाजपा सरकार गन्ना किसान विरोधी : रामबहादुर सिंह
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर रालोद कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के गेट पर जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। रालोद कार्यकर्ता अपने हाथ में गन्ने लिए हुए थे। प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीति के खिलाफ राज्यपाल को प्रेषित ज्ञापन एसीएम द्वितीय को सौंपा।

जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह की अगुवाई में कलेक्ट्रेट के बाहर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ता गेट के बाहर सड़क पर बैठ गए। मौके पर एसीएम द्वितीय रेनू सिंह आईं।
विज्ञापन


उन्हें राज्यपाल को प्रेषित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में प्रदेश सरकार द्वारा घोषित ‘कॉम्पैक्ट केन एरिया’ को तत्काल वापस लेने, बढ़ती लागत को देखते हुए गन्ने का न्यूनतम समर्थन मूल्य 450 रुपये करने, गन्ना बकाया भुगतान व ब्याज दिलवाने, बंद गन्ना मिल शुरू कराने आदि मांगें की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक भगवती प्रसाद सूर्यवंशी ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। सरकार पूंजीपतियोें को फायदा पहुंचाने के लिए किसान विरोधी कार्य कर रही है। छात्र नेता जियाउर्रहमान, पूर्व प्रत्याशी मनोज यादव, नवाब सिंह छोंकर ने भी प्रदेश सरकार कोे किसान विरोधी बताया।


इस मौके पर नीरज शर्मा, ओमपाल सूर्यवंशी, मनु चौधरी, प्रतीक चौधरी एडवोकेट, चौ. मोहनलाल वर्मा, डॉ. इरफान खान, संजीव चौधरी, शिवकुमार सिंह, देवजीत सिंह, शैलेश रावत एडवोकेट, सलमान शेरवानी, वीरपाल दिवाकर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed