{"_id":"59a0822e4f1c1b4a268b4bf7","slug":"91503691310-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केसीसी नंबर डालते ही पता लगेगा कितना ऋण हुआ माफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केसीसी नंबर डालते ही पता लगेगा कितना ऋण हुआ माफ
Updated Sat, 26 Aug 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केसीसी नंबर डालते ही पता लगेगा कितना ऋण हुआ माफ
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
किसान ऋण मोचन योजना में शासन स्तर से कितना ऋण माफ किया गया, इसका पता किसान स्वयं भी लगा सकेगा। योजना की वेबसाइट पर केसीसी नंबर डालते ही ऋण माफी का संपूर्ण विवरण कंप्यूटर स्क्रीन पर आ जाएगा।
किसान ऋण माफी पत्र स्वयं भी डाउनलोड कर सकेगा। फिलहाल शासन स्तर से जिलों द्वारा भेजे गए पहले चरण के लाभार्थी किसानों का सत्यापन चल रहा है। एक-दो दिन में सत्यापन पूर्ण होने के बाद इसे योजना की वेबसाइट पर डाल दिया जाएगा।
शिकायत पोर्टल आज से खुला
किसान ऋण मोचन योजना से संबंधित शिकायतें अब ऑनलाइन भी दर्ज की जा सकेंगी। इसके लिए शुक्रवार को शिकायत पोर्टल खुल गया है।
मुख्यालय स्तर पर पांच हजार किसानों को बंटेेंगे ऋण माफी पत्र
जिला सूचना विज्ञान अधिकारी प्रवीण सिंह ने बताया कि पांच सितंबर को मुख्यालय स्तर पर कृष्णांजलि सभागार में लगने वाले मुख्य शिविर में पांच हजार किसानों को ऋण माफी पत्र बांटे जाएंगे। जबकि हर तहसील पर दो-दो हजार किसानों को ऋण माफी पत्र बांटने की योजना है। मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के आने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन
प्रशासन ने इसी हिसाब से तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि जनपद के प्रभारी मंत्री एवं गन्ना विकास एवं चीनी मिलें मामले के राज्यमंत्री सुरेश राणा चेक वितरण की जिम्मेदारी निभाएंगे।