{"_id":"5990b7c64f1c1b04508b48bc","slug":"91502656454-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक महिला की आग से तो दूसरी की फांसी से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक महिला की आग से तो दूसरी की फांसी से मौत
Updated Mon, 14 Aug 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला की आग से तो दूसरी की फांसी से मौत
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गांव में एक ही दिन दो महिलाओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने मृतक महिलाओं के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। उधर दोनो महिलाओं के मायके वाले ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगा रहे है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कस्बे की टावर वाली गली निवासी विशाल कुमार पुत्र महेशचंद्र वर्मा की 21 वर्षीय पत्नी काजल देवी की रविवार की सुबह लगभग साढ़े छह बजे संदिग्ध परिस्थितियों जलने से मौत हो गई। सूचना पर थाना पुलिस के साथ सीओ बरला अनुज चौधरी मौके पर पहुंचे। जहां महिला आग से गंभीर रूप से जली होने के कारण उपचार के लिए मेडिकल कालेज भेजा। जहां महिला की मौत हो गई। सूचना पर मृतका के मायका पक्ष के लोग अस्पताल पहुंच गए। जहां महिला की मौत पर हंगामा करते हुए ससुरालीजनों पर दहेज हत्या करने का आरोप लगा रहे थे।
वहीं क्षेत्र के गांव असगरपुर में एक तीन बच्चों की मां ने अपने गले में धोती का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। गांव असगरपुर निवासी पिंटू पुत्र मेवालाल की 35 वर्षीय पत्नी चंद्रवती देवी का पति से कुछ विवाद हो गया। रविवार की शाम पति द्वारा मिली सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही महिला का पति मौके से भाग गया। पुलिस ने कमरे के अंदर देखा तो महिला का शव दीवार पर कपड़ा टांगने वाली खुंटी से लटका हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस ने मौका मुआयना कर मायके वालों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस दोनो ही घटनाओं की जांच में लगी हुई है। इस संबंध में एसओ विनोद पवार का कहना है कि दोनो ही घटनाएं संदिग्ध लग रही हैं। जिसमें अकराबाद की घटना की तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फोटो नं. 02 असगरपुर में हुई महिला की मौत के बाद जांच करती पुलिस।