फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़ में कट रहा रजवाहा, बर्बाद हो रही फसलें

अलीगढ़ में कट रहा रजवाहा, बर्बाद हो रही फसलें

Thu, 10 Aug 2017 02:48 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 02:48 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ में कट रहा रजवाहा, बर्बाद हो रही फसलें
कट रहा रजवाहा, बर्बाद हो रही फसलें
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, इगलास (अलीगढ़)।

तारापुर-चिरौली रजवाहा बार-बार ओवरफ्लो हो रहा है। पानी से लबालब होकर किसानों की फसलें नष्ट हो रही हैं। खून पसीने की गाढ़ी कमाई और दिन रात की मेहनत बर्बाद होने के साथ आने वाले समय में रोटी का संकट अलग से सिर पर मंडरा रहा है, लेकिन इसकी चिंता न जिम्मेदार अफसरानों को है, न जनप्रतिनिधियों को। दो बार में सैकड़ों बीघे फसल नष्ट हो चुकी है।

गंग नहर हाथरस ब्रांच से फसलों की सिंचाई के लिए रजवाहा निकाला गया है। इस रजवाहा से तारापुर, गहलऊ, नगला जुझार, नगला माधो, नगला बीरा, रामनगरिया, विशनपुर, करथला व चिरौली आदि गांवों में फसलों की सिंचाई होती है। यह रजवाहा तारापुर से निकलने के बाद गंदे नाले में होते हुए इगलास स्थित करबन नदी में मिलता है।
विज्ञापन


पिछले दिनों हुआ ओवरफ्लो
4 अगस्त को ग्राम धारागढ़ी के समीप रजवाहा में पानी छोड़ने के बाद पटरी पर जमी जंगली घास व खरपतवार के कारण पानी आगे नहीं बढ़ सका था। इससे रजवाहा ओवरफ्लो हुआ और सैकड़ों बीघे फसल जलमग्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 अगस्त को इस रजवाहा के ओवर फ्लो होने से ग्राम धारागढ़ी में किसानों की सैकड़ों बीघे धान की फसल नष्ट हो गई है।

रजबाह की सफाई करीब दो वर्ष से नहीं कराई गई। इससे किसानों को पानी नहीं मिल पा रहा है। बगैर सफाई के पानी छोड़ने से किसानों की सैकड़ों बीघे फसल नष्ट हो गई है। सिंचाई विभाग गैर जिम्मेदारी का परिचय देते हुए बगैर सफाई कराए ही पानी छोड़ दिया गया था। - राजपाल शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव, भाकियू।

मौखिक रूप से रजवाहा के दो बार फूटने और किसानों की फसल नष्ट होने की जानकारी मिली है। जिलाधिकारी को पूरे प्रकरण में रिपोर्ट भेजकर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। - ललित कुमार, एसडीएम।

रजवाहा की सफाई करीब आठ माह पूर्व कराई गई थी। रजवाहा की सफाई कराने के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई है। - पंकज कुमार शर्मा, जेई, सिंचाई विभाग।


जिन अधिकारियों की लापरवाही से किसानों का नुकसान हुआ है उनके खिलाफ कार्रवाई कराने के साथ ही रजवाहा की जल्द से जल्द सफाई कराई जाएगी। - राजवीर दिलेर, विधायक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed