{"_id":"598b7c0a4f1c1b3f678b4741","slug":"91502313482-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में पांच लाख देने का लालच देकर ठगे 36 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में पांच लाख देने का लालच देकर ठगे 36 हजार
Updated Thu, 10 Aug 2017 02:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच लाख देने का लालच देकर ठगे 36 हजार
ब्यूरो, अमर उजाला, अतरौली (अलीगढ़)।
कस्बे के मोहल्ला सराय खोखल का एक युवक ठगी का शिकार हो गया। जालसाज ने उसे पांच लाख रुपये दिलाने का लालच देकर अपने खाते में 36 हजार रुपये डलवा लिए। पीड़ित से अभी और रकम की मांग की जा रही है। उसने पुलिस को तहरीर दे दी है।
कस्बे के मोहल्ला सराय खोखल निवासी सुनील कुमार पुत्र रामचरन ने बताया कि उसके फोन पर एक व्यक्ति ने काल कर कहा कि तुम्हे पांच लाख रुपये मिलेंगे, लेकिन उससे पहले तुम्हे हमारे खाते में कुछ रुपये डालने होंगे जो फाइल चार्ज का खर्च होगा।
सुनील उसकी बातों में आ गया और उसके कहे अनुसार चार बार में छत्तीस हजार रुपये डाल दिए। इसके बावजूद सुनील के खाते में फूटी कौड़ी तक नहीं आई। इससे सुनील को ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित ने पुलिस को घटना से अवगत कराते हुए मदद की गुहार लगाई है।