{"_id":"596a792a4f1c1b0c2f8b46ff","slug":"91500150058-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में पूर्व विधायक के हाथों ड्रेस पाकर खिले बच्चों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में पूर्व विधायक के हाथों ड्रेस पाकर खिले बच्चों के चेहरे
Updated Sun, 16 Jul 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किताब, ड्रेस पाकर खिले बच्चों के चेहरे
ब्यूरो, अमर उजाला, अतरौली (अलीगढ़)।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शनिवार को शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह की मां एवं पूर्व विधायक प्रेमलता वर्मा ने स्कूली छात्र-छात्राओं को पुस्तकें एवं ड्रेस वितरित की। किताबें और ड्रेस पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
इसके बाद अतरौली कस्बे में स्कूल चलो रैली निकाली गई, जिसके जरिए लोगों से बच्चों को स्कूल भेजने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में डीएम ऋषिकेश भास्कर याशोद और एसएसपी राजेश पांडेय भी मौजूद रहे।
इस मौके पर पूर्व विधायक प्रेमलता वर्मा ने कहा कि पुत्र के साथ पुत्री को भी अवश्य पढ़ाएं। बेटियां किसी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं। अभिभावक अपने बच्चों को हर हाल में स्कूल पढ़ने भेजें। सरकार उनकी मदद कर रही है। डीएम ऋषिकेश भास्कर याशोद ने कहा कि शिक्षा सिर्फ नौकरी पाने का ही जरिया नहीं है। दुनिया में क्या हो रहा है यह जानने और अच्छा नागरिक बनने के लिए शिक्षित होना जरूरी है।
विज्ञापन
एसएसपी ने भी बच्चों को संबोधित करते हुए अच्छा नागरिक बनने को कहा। अतरौली, बिजौली, गंगीरी, जवां, धनीपुर ब्लॉकों के 250 बच्चों को सामग्री वितरित हुई। संचालन संजीव शर्मा व नीलम शर्मा ने किया।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष चौ. देवराज सिंह, मनोज कुमार पूर्व प्रमुख, ब्लाक प्रमुख केहर सिंह, एडी बेसिक गिरजेश चौधरी, एसडीएम शिवकुमार, बीएसए धीरेंद्र सिंह, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी बीबी पांडे, कौशलेंद्र सिंह, एबीएसए बुद्धसैन, श्वेता यादव, विभा वर्मा, सचिन जैन, दानसहाय अंकल, भरत राजपूत, गेंदालाल वर्मा, रामदेव शर्मा, जेपी राजपूत, श्योदान सिंह, योगेंद्र सिंह, करुणेश पालीवाल, मूलचंद, अमर सिंह एबीआरसी, नवाब सिंह, विनीत वार्ष्णेय, बंटी उपाध्याय, सुशील मित्तल, पुष्पेंद्र लोधी, डॉ. गोपाल माहेश्वरी, पवन वर्मा, प्रशांत मुद्गल, आलोक वार्ष्णेय, राष्ट्रसौरभ, राजेंद्र लोधी, पुनीत वार्ष्णेय, राकेश यादव, होमेंद्र राजपूत, देवेंद्र पाठक आदि थे।
शिक्षा राज्यमंत्री का कार्यक्रम हुआ रद्द
इस कार्यक्रम में शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह मुख्य अतिथि थे। वह लखनऊ से अलीगढ़ भी आ गए थे, किंतु अचानक उन्हें लखनऊ जाना पड़ा। इस पर कार्यक्रम में उनकी मां पूर्व विधायक प्रेमलता वर्मा पहुंची।
उमस भरी गर्मी में बच्चे हुए व्याकुल
शिक्षा विभाग की ओर से दोपहर करीब एक बजे यह रैली निकाली गई। उस वक्त बारिश हो जाने के बाद कड़ाके की धूप के साथ उमस भरी गर्मी थी। रैली में गर्मी के कारण बच्चे व्याकुल रहे।