फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बिजली विभाग ने सोशल मीडिया का लिया सहारा

बिजली विभाग ने सोशल मीडिया का लिया सहारा

Fri, 07 Jul 2017 01:07 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
बिजली विभाग ने सोशल मीडिया का लिया सहारा
बिजली विभाग ने लिया सोशल मीडिया का सहारा
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

बिजली विभाग ने अब बिजली चोरी रोकने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। सोशल मीडिया पर उपभोक्ताओं से अपील की जा रही है कि जब आप अपने केबल टीवी, डिश टीबी और मोबाइल का बिल समय से जमा कर सकते हैं तो बिजली का बिल समय से क्यों नहीं जमा कर सकते हैं? जबकि केबल टीवी, मोबाइल नहीं होने से एक बार को आपका काम चल सकता है, लेकिन बिना बिजली के नहीं चल सकता।
साथ ही बिजली का बिल जमा नहीं करने पर सामाजिक रूप से शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ता है। विभाग का मानना है कि आजकल सोशल मीडिया सूचना क्रांति का बड़ा हथियार है। इससे बिजली उपभोक्ताओं के पास व्यक्तिगत तरीके से संदेश प्रसारित किया जा सकता है। नगरीय विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता जेपी वर्मा कहते हैं कि हमने सोशल मीडिया में जो संदेश प्रसारित किया है। उसे व्यापक समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन

साथ ही हम इस संदेश के साथ यह भी जोड़ रहे हैं कि इसे दूसरों को भी प्रेषित करें। बिजली के बिल या आपूर्ति के संबंध में कोई परेशानी हो तो हमें सूचित करें। इसका एक लाभ यह हुआ है कि मैसेज हासिल करने वाले लोग इसे संबंधित बिजली उपभोक्ता तक फारवर्ड कर दे रहे हैं। हमारे पास कई बिजली उपभोक्ता स्वेच्छा से अपना लोड बढ़वाने, नया कनेक्शन लेने, घरेलू से व्यवसायिक श्रेणी में कनेक्शन लेने के लिए आ रहे हैं। साथ ही इस तरह के टूल को अपनाकर हम काफी हद तक बिजली की चोरी को रोक सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed