{"_id":"595d44934f1c1be80f8b475b","slug":"91499284627-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सीडेंट में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सीडेंट में महिला की मौत
Updated Thu, 06 Jul 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्सीडेंट में मायके जा रही महिला की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
महानगर के हमदर्द नगर इलाके से भाई के साथ मायके जा रही महिला की जीटी रोड पर बौनेर के पास एक्सीडेंट में मौत हो गई। इस दौरान बाइक सवार उसका भाई व दो बच्चे घायल हो गए। हादसा होने के बाद चालक बस को मौके पर छोड़कर भाग गया।
सिविल लाइंस के हमदर्द नगर निवासी 32 वर्षीय तस्लीम पत्नी सलीम का भाई शाहिद निवासी बपंडई हसायन उसे मायके ले जाने के लिए आया था। सुबह करीब साढ़े दस बजे तस्लीम भाई के साथ बाइक पर बैठकर चार साल के बेटे समीर व दो साल की बेटी हिना संग जा रही थी। बाइक जैसे ही बौनेर के पास पहुंची, तभी बस ने रौंद डाला। दुर्घटना स्थल पर ही तस्लीम की मौत हो गई। इस खबर पर ससुराल व मायके पक्ष के लोग पहुंच गए। दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। इधर, घायलों की इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी कर दी गई।
------