{"_id":"595bdd864f1c1bf5078b4706","slug":"91499192710-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब योगी रथ से होगा स्कूल चलो अभियान का प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब योगी रथ से होगा स्कूल चलो अभियान का प्रचार
Updated Tue, 04 Jul 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब योगी रथ से होगा स्कूल चलो अभियान का प्रचार
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
स्कूल चलो अभियान के अलावा इस सरकार में शिक्षा विभाग की अन्य योजनाओं का प्रचार-प्रसार अब योगी रथ करेगा। पूरे जिले में यह रथ करीब 10 दिन तक शहर व देहात के इलाकों में जाएगा और लोगोें को सरकार की योजनाओं के बारे में बताएगा। रथ को बनाने की तैयारी की जा रही है।
इसी महीने से शासन ने स्कूल चलो अभियान की शुरुआत की है। इसके अलावा बच्चों को यूनिफॉर्म व किताबें बांटी जा रही हैं। इसके अलावा योगी रथ द्वारा स्कूल चलो अभियान का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। साथ ही यह भी प्रचार किया जाएगा कि सरकार ने बच्चों की शिक्षा के लिए क्या-क्या योजनाएं शुरू की हैं। इस आशय का आदेश बीएसए ऑफिस में आ गया है। इसके बाद से अधिकारी इसकी तैयारी में लग गए हैं। सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक) बीबी पांडेय ने बताया कि इसका उद्देश्य लोगों को स्कूल चलो अभियान के प्रति जागरूक करना है।