फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   90 year old man gave red rose to 85 year old wife

हमको सिर्फ तुमसे प्यार है: 90 साल के बुजुर्ग ने 85 साल की पत्नी को दिया लाल गुलाब, कहा हैप्पी वेलेंटाइन डे

Wed, 15 Feb 2023 03:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 15 Feb 2023 03:09 PM IST
सार

सासनीगेट के एडीए विकास नगर के बुजुर्ग दंपत्ति 90 वर्षीय नरेश चंद्र बंसल एवं 85 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी बंसल ने भी मौका नहीं गंवाया और एक-दूसरे को गुलाब का फूल देकर अपने प्यार का इजहार कर डाला। 

विज्ञापन
90 year old man gave red rose to 85 year old wife
बुजुर्ग दंपत्ति ने भी मौका नहीं गंवाया और एक-दूसरे को गुलाब का फूल देकर अपने प्यार का किया इजहार - फोटो : नितिन गुप्ता

विस्तार

यूं तो प्यार को शब्दों की जरूरत नहीं होती, लेकिन कभी-कभी जज्बातों को भी आवाज की जरूरत होती है। ऐसे में वेलेंटाइन डे आया तो, सासनीगेट के एडीए विकास नगर के बुजुर्ग दंपत्ति 90 वर्षीय नरेश चंद्र बंसल एवं 85 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी बंसल ने भी मौका नहीं गंवाया और एक-दूसरे को गुलाब का फूल देकर अपने प्यार का इजहार कर डाला। 

विज्ञापन


वेलेंटाइन डे फूल विक्रेताओं के लिए अच्छा दिन रहा, क्योंकि गुलाब देकर प्यार के इजहार करने का फार्मूला कितना भी पुराना क्यों न हो, पर हमेशा चलता है। युवा जोड़ों ने एक दूसरे को गुलाब देकर अपने प्यार का इजहार किया। शहर में गुलाब 50 रुपये तो गुलदस्ता 500 रुपये तक में बिका। शहर के पार्क, सिनेमाघर, रेस्टोरेंट, नुमाइश और बाजारों में भी रौनक रही।
विज्ञापन


रामघाट रोड, सेंटर प्वाइंट, नुमाइश मैदान, जीटी व आगरा रोड पर गुलाब की खूब बिक्री हुई। इसके अलावा नुमाइश, पार्क, सिनेमा घर और होटलों से लेकर रेस्टोरेंट में अच्छी खासी रौनक रही। लोगों ने गिफ्ट गैलरियों से फूल, चॉकलेट, बुके और उपहारों की खरीददारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed