{"_id":"5f67bbd78ebc3eb73e19e542","slug":"86-people-including-17-people-from-district-jail-infected-with-corona-city-office-news-ali2443198149","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जेल के 17 लोगों सहित 86 कोरोना से संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला जेल के 17 लोगों सहित 86 कोरोना से संक्रमित
विज्ञापन
जिला जेल में कोरोना विस्फोट हुआ है। वहां के 17 सहित जनपद में 86 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। राहत की बात है कि कई दिनों के बाद आज संक्रमितों की संख्या 100 से कम है। खुशी की बात यह है कि आज 165 लोग कोरोना को पराजित कर निरोग हुए हैं। जनपद में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 7430 तक पहुंच गई है।
जेएन मेडिकल कॉलेज, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट में 86 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसमें अकेले जिला जेल के 17 लोग हैं। एटा चुगी विकासनगर गली नंबर दो के पांच, वैष्णव बांकनेर अपार्टमेंट के दो, सोमना रोड खैर के दो, कासिमपुर पॉवर हाउस के तीन, अवंती बाई मारुतिवाली गली के दो, गोपी मिल कंपाउंड छावनी नौरंगाबाद के दो, कल्याणनगर बरौला के दो, नगला मसानी के दो और शिव बाल मंदिर छर्रा के दो लोग चपेट में आए हैं। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि लक्षण के आधार पर संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट एवं कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। परिजनों एवं संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन कर नमूना लिया जाएगा।
दीनदयाल से भागा कोरोना मरीज
पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय से आज फिर एक कोरोना मरीज भाग गया है। अस्पताल प्रशासन द्वारा पुलिस को सूचना दे दी गई है। पालीमुकिमपुर निवासी 16 वर्षीय लड़का को संक्रमित होने पर शनिवार को दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज दोपहर अचानक गायब हो गया। उसका मोबाइल नहीं लग रहा है। अस्पताल प्रशासन द्वारा पुलिस को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचने के पहले एक व्यक्ति की मौत
पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय पहुंचने के पूर्व ही एक व्यक्ति की मौत हो गई। स्वर्ण जयंतीनगर निवासी मरीज की तबियत खराब होने पर परिजन उपचार के लिए दीनदयाल अस्पताल ले जा रहे थे। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दी। एहतियात के तौर पर चिकित्सकों ने मृतक के शव को सील कर अंतिम संस्कार के लिए भेजा। मृतक की कोरोना जांच नहीं हुई थी।