{"_id":"67a0760ed57bdc19a10a8682","slug":"84-km-long-village-roads-will-be-improved-with-rs-15-5-crores-2025-02-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Good News: 15.5 करोड़ से सुधरेंगी गांव की 84 किमी लंबी सड़कें, इन सड़कों की होगी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Good News: 15.5 करोड़ से सुधरेंगी गांव की 84 किमी लंबी सड़कें, इन सड़कों की होगी मरम्मत
Mon, 03 Feb 2025 01:23 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 03 Feb 2025 01:23 PM IST
सार
शासन ने ग्रामीण इलाकों की जर्जर सड़कों को मंजूरी दे दी है। लोक निर्माण विभाग जल्द ही इन सड़कों की निविदा निकाल पर कार्य शुरू कराएगा।
विज्ञापन
जर्जर सड़क
- फोटो : संवाद
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली ग्रामीण क्षेत्रों की क्षतिग्रस्त सड़कों की सूरत बदलने वाली है। अलीगढ़-बाइपास व एनएच 509 जवां कस्बा सहित 14 सड़कों के निर्माण की मंजूरी मिल गई है। 84 किमी लंबी सड़क का साढ़े 15 करोड़ रुपये से निर्माण होगा। इसकी पहली किस्त जारी भी हो गई है।
विज्ञापन
ग्रामीण इलाकों की सड़कें कई सालों से जर्जर हैं। इसको लेकर जनप्रतिनिधियों और अफसरों ने शासन को प्रस्ताव भेजे थे। सड़क क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को बहुत परेशानी उठानी पड़ती थी। कई बार हादसे भी हो गए। जनप्रतिनिधियों ने इन सड़कों के मरम्मत व नवीनीकरण के लिए शासन में पत्र भेजा। जिसे अब स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन
शासन ने ग्रामीण इलाकों की जर्जर सड़कों को मंजूरी दे दी है। लोक निर्माण विभाग जल्द ही इन सड़कों की निविदा निकाल पर कार्य शुरू कराएगा। - आरके गौतम, एसई, लोनिवि
विज्ञापन विज्ञापन
इन सड़कों की होगी मरम्मत
- रामघाट सांकरा मार्ग-4.950 किमी-51.73 लाख
- अलीगढ़-बरौली मार्ग-15.100 किमी-302.07 लाख
- सुमेरा-बरौली मार्ग-8.00 किमी-101.14 लाख
- दोरऊ मोड़-पिसावा मार्ग-7.333-234.99 लाख
- एनएच-509 जवां कस्बा-2.200-70.48 लाख
- रामघाट मार्ग किमी 36 से जमनका मार्ग-4.750-53.12 लाख
- रामघाट मार्ग से खानपुर खिटौली मार्ग-4.225-59.08 लाख
- लोहगढ़ से दूधमा वाया लस्की मार्ग-8.800-123.05 लाख
- साथा चीनी मिल से मीरपुर-हरदुआगंज-5.300-59.30 लाख
- त्यौर रजवाहा पटरी सेवा मार्ग-3.800-42.50 लाख
- पीटीए प्रेमपुर वालनपुर-7.450-104.17 लाख
- पीटीए मार्ग मार्ग से नरवरी मार्ग-3.800-53.12
- पनेठी गंगीरी मार्ग-5.960-207.40 लाख
- अलीगढ़ शहर बाईपास-4.000 किमी-139.19 लाख