{"_id":"5c927fc1bdec2214183535db","slug":"81553104833-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैक्स ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत-Cordination","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैक्स ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत-Cordination
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
खेरेश्वर हाइवे पर गांव चिकावटी के निकट एक तेज रफ्तार मैक्स पिकअप ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की गंभीर हालत बनी हुई है। सूचना मिलने पर दोनों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।
हाथरस जिले के सिकंदराराऊ थानाक्षेत्र के गांव बाजीदपुर के पंकज कुमार (22) पुत्र ओमपाल सिंह व लक्ष्मीपुर निवासी राजकुमार (22) पुत्र राकेश गाजियाबाद मेें एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करते थे।
बुधवार को दोनों होली मनाने के लिए गाजियाबाद से बाइक से अपने घर आ रहे थे। बाइक सवार सुबह करीब 6 बजे खेरेश्वर हाइवे पर गांव चिकावटी के निकट पहुंचे ही थे कि तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे पंकज कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पीआरबी 742 ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर दोनों के परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
इस संबंध में एसओ लोेधा प्रेमपाल सिंह ने बताया कि किसी ने अभी तक घटना की तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मैक्स चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।