{"_id":"5c7d7f2cbdec2214705791aa","slug":"81551728428-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दागी हास्पिटल ने नहीं सौंपे दस्तावेज, रिपोर्ट सीएमओ को दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दागी हास्पिटल ने नहीं सौंपे दस्तावेज, रिपोर्ट सीएमओ को दी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
थाना बन्ना देवी के पीछे एक हास्पिटल में इलाज में लापरवाही के बाद हुई शिकायत के संबंध में चल रही जांच में आरोपी हास्पिटल संचालक ने सीएमओ कार्यालय को जरूरी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए।
जिसके बाद हास्पिटल की भूमिका को संदेह के घेरे में देखा जा रहा है। इस प्रकरण की जांच के लिए गठित की गई टीम ने अपनी रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी है।
नगला मसानी के रहने वाले एक व्यक्ति को पेट में तकलीफ होने पर उन्हें थाना बन्ना देवी के पीछे एक हास्पिटल में दिखाया गया। यहां पर मरीज को आपरेशन कराने की सलाह दी गई। मरीज के परिवार ने 25 हजार रुपये जमा करके आपरेशन कराया। इसके बाद मरीज को घर ले गए।
कुछ दिनों बाद फिर से तकलीफ हुई तो हास्पिटल ने कोई तवज्जो नहीं दी। जिसके बाद मेडिकल कालेज मे दिखाया गया। यहां पर मरीज के इलाज में लापरवाही की बात कही गई और उन्हें भर्ती किया गया। इस मामले की शिकायत मरीज के बेटे ने सीएमओ से की।
विज्ञापन
जिसके बाद सीएमओ डॉ. एमएल अग्रवाल ने प्रकरण की जांच के लिए टीम गठित कर दी। अब मामले की जांच टीम में शामिल डॉ. दुर्गेश और डॉ. एसपी सिंह ने यह रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी है। जिसके बाद अब सीएमओ इस प्रकरण में आगे कार्यवाही का निर्णय लेंगे।
कुछ दिन पहले राधा कृष्ण हास्पिटल के संबंध में सीएमओ ने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी थी। जिलाधिकारी ने एसडीएम के माध्यम से दोषी हास्पिटल पर सीलिंग की कार्यवाही की थी।
‘मामला संज्ञान में आते ही मैंने तुरंत जांच टीम भेजी थी। अब रिपोर्ट में जो भी तथ्य होंगे उनके आधार पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी’
- डॉ. एमएल अग्रवाल, सीएमओ