{"_id":"5c1bf51cbdec2256e741b50b","slug":"81545336092-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजयुमो ने एसएसपी को दिया ज्ञापन कश्मीरी पत्\nथरबाजों का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजयुमो ने एसएसपी को दिया ज्ञापन कश्मीरी पत् थरबाजों का मामला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश लोधी ने कार्यकर्ताओं के साथ गुरुवार को एसएसपी अजय साहनी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कश्मीरी पत्थरबाजों के समर्थन में मार्च निकालने वाले छात्रों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
एसएसपी ने कहा कि इस संबंध में एएमयू प्रोक्टोरियल टीम को पत्र लिखकर जानकारी की जाएगी कि मार्च निकालने की अनुमति ली गयी थी या नहीं..? पुलिस जांच के उपरांत आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।
ज्ञापन देने वालों में प्रतीक चौहान, नरेंद्र सिंह, अवध कुमार, विनित चौधरी, आशीष गौड़, गौरव राजपूत, निखिल ठाकुर, अंकित खत्री, सौरभ गुप्ता, जीतू ठाकुर, शिवा यादव, लवली चौहान, मोनू कुमार, यश आदि शामिल थे। गौर हो कि बीती 15 दिसंबर को सेना की कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई थी।
विज्ञापन
इस दौरान आतंकवादियों के समर्थन में भीड़ ने सेना के जवानों पर पथराव कर उनको घेर लिया। जवानों ने आत्म रक्षा में कार्यवाही की तो सात पत्थरबाज मारे गए। इन मारे गए पत्थरबाजों के समर्थन में एएमयू छात्रसंघ पदाधिकारियों ने बुधवार को मार्च निकाला था।
कुलपति करें कार्रवाई: भाजपा
कश्मीरी पत्थरबाजों के समर्थन में एएमयू छात्र संघ की ओर से मार्च निकालने की निंदा जारी है। भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी शैलेंद्र गुप्ता ने कहा है कि एएमयू छात्रों को समझना चाहिए कि आतंकवादी और उसका समर्थन करने वाले दोनो ही देशद्रोही होते हैं। ऐसे में पत्थरबाजों के समर्थन में मार्च निकलना भी देशद्रोह है। आज छात्रों को कश्मीर जन्नत नजर आ रही है। तब कहां थे..? जब कश्मीरी पंडितों और हिंदुओं को वहां से खदेड़ा जा रहा था। भाजपा मीडिया प्रभारी ने कहा कि जिला प्रशासन और एएमयू इंतजामिया इसका संज्ञान लेकर कार्रवाई करे। विवि के कुलपति और मानव संसाधन विकास मंत्रालय को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।