{"_id":"5c06ed09bdec2241cc6186a4","slug":"81543957769-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू में संचालित परियोजना का अनुदान जारी करने का आग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू में संचालित परियोजना का अनुदान जारी करने का आग्रह
Updated Wed, 05 Dec 2018 02:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पालीटेक्निक में अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के दस्तकारों की सहायता करने तथा हस्तकला, उन्नयन से संबंधित टीपीईसी परियोजना संचालित होता है। कोल विधायक अनिल पाराशर ने सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी को खत लिखकर वर्ष 2018-19 का बढ़ा हुआ अनुदान जारी करने का आग्रह किया है।
अनिल पाराशर का कहना है कि यह परियोजना 34 वर्ष पुरानी है और सुचारु रूप से संचालित हो रही है। इस संस्थान का मुख्य उद्देश्य गरीब समुदाय के अल्पसंख्यकों, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के निर्बल छात्रों को तकनीकी शिक्षा प्रदान करना है ताकि उनकी आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति में सुधार हो सके। इस समय सरकार का भी मुख्य उद्देश्य यही है कि ऐसी योजनाओं को और भी उत्तम बनाया जाए, जिससे वह खुद का रोजगार लगा सके। अनिल पाराशर ने लिखा है कि एएमयू का ब्वायज पॉलीटेक्निक कोल विधानसभा में स्थित है, जहां छात्र उत्तम तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। संज्ञान में आया है कि इस वित्तीय वर्ष में इनका अनुदान नहीं आया है। उन्होंने मंत्री से धनराशि उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। ब्वायज पालीटेक्निक के कई शिक्षक मंगलवार को सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्री से भेंट कर कोल विधायक का पत्र सौंपा।