{"_id":"5bccdd53bdec2269bb41f4f6","slug":"81540152659-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोगड़िया के आहवान पर अयोध्या पहुंचे दर्जनों कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तोगड़िया के आहवान पर अयोध्या पहुंचे दर्जनों कार्यकर्ता
Updated Mon, 22 Oct 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया के आह्वान पर अखंड भारत हिंदू सेना एवं अन्य संगठनों से जुड़े जनपद के दर्जनों कार्यकर्ता अयोध्या पहुंच गए हैं। देर रात यहां के कार्यकर्ता सरयू नदी के घाट पर बैठे हुए है। हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि स्थानीय प्रशासन द्वारा लाइट काट दी गई है। सुबह राम लाला के दर्शन की योजना है।
अखंड भारत हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि वे लोग प्रवीण तोगड़िया के आह्वान पर लखनऊ पहुंचे थे। वहां से ट्रेन, बस एवं कार से रात करीब 9 बजे अयोध्या पहुंच गए हैं। दीपक ने दावा किया कि अलीगढ़ से विभिन्न संगठनों से जुड़े करीब सात सौ लोग आए हैं।
दीपक के अनुसार स्थानीय प्रशासन द्वारा लाइट काट दी गई है। वह लोग सरयू तट पर बैठे हुए हैं। अयोध्या कूच से पहले लखनऊ के काशीराम पार्क इको गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि सरकार या तो राम मंदिर बनाए या गद्दी छोड़ दे। उन्होंने धारा 370, गोहत्या कानून, मां बहनों की सुरक्षा, किसानों को डेढ़ गुना मुल्य एवं युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की।