फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ऊपरकोट इलाके में जल संकट

ऊपरकोट इलाके में जल संकट

Fri, 13 Jul 2018 02:13 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
ऊपरकोट इलाके में जल संकट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


शहर के सबसे घनी आबादी वाले इलाके ऊपर कोट में बनाया गया नया नलकूप फेल हो जाने के चलते पिछले 20 दिनों से हजारों की आबादी को जबरदस्त पेयजल किल्लत झेलनी पड़ रही है।

गुरुवार को क्षेत्र की पेयजल समस्या को लेकर ईदगाह कमेटी के यासीन पेंटर और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ नगर निगम पहुंचे और ऊपर कोट की पानी की समस्या से अवगत कराया। गुलजार अहमद ने ऊपर कोट कोतवाली के सामने ट्यूबवेल को ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन


ऊपर कोट पर कोतवाली के सामने ही कुछ दिनों पहले रमजान के दौरान नए नलकूप का शुभारंभ किया गया था। इस नलकूप की बोरिंग रिकॉर्ड 450 फीट नीचे हुई है। लेकिन जैसे ही गर्मी का प्रकोप बढ़ा इस नलकूप ने पानी देना बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे क्षेत्र के पीर अताउल्ला, मो. शेखान, देहलीगेट, हाथी वाला पुल, सुनहर, आतिशबाजान, जयगंज डाकखाना, घास की मंडी आदि इलाकों में पानी का संकट हो गया।

इसी स्थिति को लेकर यासीन पेंटर और राजेंद्र वार्ष्णेय नगर निगम पहुंचे और पूरी स्थिति से अवगत कराया। इस संबंध में नगर निगम के सहायक अभियंता एन के कनौजिया ने बताया की नलकूप की खराबी को लेकर जल निगम से बात चल रही है।


इस नलकूप का शुभारंभ कुछ ही दिन पहले हुआ था और पानी का फ्लो बहुत अच्छा था। लेकिन तकनीकी खराबी के चलते नलकूप बंद हो गया है। जल्दी इसकी मरम्मत कर जनता को पीने का पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed