फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बालटाल से यात्रा शुरु होने की घोषणा सुन खिले भक्तों के चेहरे

बालटाल से यात्रा शुरु होने की घोषणा सुन खिले भक्तों के चेहरे

Sun, 08 Jul 2018 01:44 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
बालटाल से यात्रा शुरु होने की घोषणा सुन खिले भक्तों के चेहरे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


कई दिन की परीक्षा लेने के बाद आखिर बाबा बर्फानी को अपने भक्तों पर दया आ ही गई। शनिवार की देर शाम तड़के तीन बजे से छह बजे तक बालटाल से गुफा की ओर जाने वाले रास्ता खोल दिया गया है। बालटाल से गुफा तक का रास्ता खुलने से गुफा के रास्ते में बने लंगरों पर भी खाद्य सामग्री की समस्या खत्म हो जाएगी। इधर, बाबा अमरनाथ के दर्शनों के बिना लौटने वालों का क्रम भी लगातार जारी है। शनिवार को अमरनाथ सेवा मंडल का 39 सदस्यीय दल बाबा के दर्शनों के बिना ही वापस हो लिया है।

बालटाल पर लगे कैंप के सेवादार अजय जलेसरिया ने बताया कि पूरे दिन बालटाल से यात्रियों को नहीं जाने दिया। देर शाम स्थानीय प्रशासन ने तड़के तीन बजे से छह बजे तक यात्रा खोलने की घोषणा की। यह सुनकर यात्रियों ने कुछ राहत की सांस ली। बाबा के दर्शन कर बालटाल पहुंचे भुवनेश आधुनिक ने बताया कि जो लोग अपनी वापसी की टिकट करा रहे हैं वह सोच समझ कर कराएं, क्योंकि यहां से लौटने का कोई निश्चित समय नहीं है।
विज्ञापन


मातावाली गली निवासी प्रदीप तिवारी ने बताया कि बालटाल पर लाइट की कोई व्यवस्था नहीं है। यहां तक कि मार्केट में भी लाइट बार-बार गुल हो रही है। इसके कारण काफी परेशानी हो रही है। गुफा और उसके आसपास अभी भी 200 रुपये की पानी की बोतल खरीदनी पड़ी है। जम्मू पुलिस यात्रियों का बिल्कुल भी सहयोग नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री अमरनाथ सेवा मंडल का दल बिना दर्शनों के लौटा
बाबा बर्फानी की परीक्षाओं से परेशान होकर श्री अमरनाथ सेवा मंडल का 39 सदस्यीय जत्था बिना दर्शनों के ही वैष्णो देवी के दर्शनों को निकल लिया। इस यात्रा में शामिल पवन नवरत्न के भतीजे राहुल ने बताया कि कई दिन के इंतजार और होच-पोच की स्थिति के कारण यात्रा संयोजक मनोज गुप्ता को यह फैसला लेना पड़ा। उन्होंने बताया कि बाबा बर्फानी के दर्शन करने में विफल सभी लोग वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए रवाना हो गए हैं।


दर्शन कर लौटने पर हुआ जोरदार स्वागत
ओम श्री अमरनाथ सेवा मंडल का जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन कर शनिवार को सकुशल वापस अलीगढ़ आ गया। अलीगढ़ पहुंचने पर जत्थे में शामिल प्रदीप चीला, मुकेश शिवम, दीपक वारदाना समेत अन्य का गांधी पार्क बस अड्डा स्थित माता मंदिर पर लोगों ने स्वागत किया। इसी तरह ब्राह्मणपुरी अमरनाथ यात्रा के लिए गया जत्था वैष्णो देवी के दर्शन कर अलीगढ़ के लिए रवाना हो गया है। यात्रा में शामिल बिहारी लाल सक्सेना ने अपने परिजनों से बात करके यह जानकारी उन्हें दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed