{"_id":"5b0706fc4f1c1ba56e8b470b","slug":"81527187196-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप
Updated Fri, 25 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
सहपऊ (हाथरस)
क्षेत्र के एक गांव रुदायल में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। ससुरालीजनों ने मायके पक्ष को सूचना दिए बिना महिला का दाह संस्कार कर दिया। गांव के किसी व्यक्ति द्वारा महिला के मायके पक्ष वालों को मोबाइल पर उसकी पुत्री की मौत के बाद उसका दाह संस्कार करने की सूचना दे दी।
मायके पक्ष की ओर से काफी संख्या में लोग गांव में पहुंच गए। उनके गांव पहुंचने से पहले ही महिला का शव पूरी तरह से जल चुका था। उनकी सूचना पर कोतवाली पुलिस भी श्मशान में पहुंच गई। मायके पक्ष के लोगों ने मृतका के पति को खेतों में भागते हुए पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। देर शाम मृतका के भाई की तरफ से इस बारे में कोतवाली में तहरीर दे दी गई थी, जिसमें विवाहिता को फांसी लगाकर मारने और सबूत नष्ट करने के लिए मायके वालों के पहुंचने से पहले ही शव का दाह संस्कार करने का आरोप लगाया गया है।
गांव भोजपुर थाना सकरौली जिला एटा निवासी खचेरमल की पुत्री ममता की शादी क्षेत्र के गांव रुदायल निवासी सुरेश कुमार के पुत्र नीलेश कुमार के साथ दस वर्ष पूर्व में हुई थी। ममता के माता-पिता का देहांत उसकी शादी से पहले हो चुका था। इस कारण उसकी शादी उसके भाइयों दुर्गेश एवं दीपक ने की थी। विवाहिता के दोनों भाइयों का आरोप है कि नीलेश नशे का आदी था एवं वह आए-दिन उसकी बहन से मारपीट करता रहता था। इस दौरान उनकी बहन दो बच्चों की मां भी बन गई।
विज्ञापन
दो दिन पूर्व भी उसके पति ने उसके साथ मारपीट की थी और अब उसकी बहन को घर में फांसी देकर मार दिया और उनको सूचना देने से पहले ही सबूत मिटाने की गर्ज से उसका दाह संस्कार कर दिया । समाचार लिखे जाने तक मायके पक्ष वालों ने कोई तहरीर कोतवाली में नहीं दी है ।
देर रात इस मामले में दुर्गेश कुमार पुत्र खचेरमल की तरफ से दी गई तहरीर में कहा गया है कि 24 मई को दोपहर 12 बजे उसे जानकारी हुई कि उसकी बहन को फांसी लगाकर मार दिया है। किसी भी घर या गांव वाले ने उनके पास कोई खबर नहीं दी, लेकिन उसके पास फोन आया कि उसकी बहन ममता की मृत्यु हो गई है। इस खबर वह करीब 20-25 लोगों के साथ आया। तब तक उसकी बहन को जला दिया गया। गांव वालों ने बताया कि उसकी बहन फांसी लगाकर मर गई है। भाई का आरोप है कि उसकी बहन ममता को ससुरालीजनों ने मार दिया है। सबूत नष्ट करने के लिए बिना मायके वालों को सूचना दिए शव को जला दिया है। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही थी।