फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   नाला साफ करने को नगर आयुक्त ने खुद ही उठाया फावड़ा

नाला साफ करने को नगर आयुक्त ने खुद ही उठाया फावड़ा

Sun, 15 Apr 2018 01:59 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
नाला साफ करने को नगर आयुक्त ने खुद ही उठाया फावड़ा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


नगरीय स्वराज अभियान के शुभारंभ के मौके पर जब एक सफाई कर्मी ने नाला साफ करने से मना कर दिया तो नगर आयुक्त हाथ में फावड़ा लेकर खुद ही नाला साफ करने लगे। यह समझाने के लिए यह मेरा तेरा नहीं, बल्कि सभी का काम है। आंबेडकर जयंती पर मलिन बस्ती के नाले में गंदगी देखकर नगर आयुक्त बिफर गए थे।

इससे पहले डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर मलिन बस्तियों में श्रमदान के साथ मिष्ठान वितरण किया गया। अभियान पांच मई तक चलेगा। पहले दिन सराय लवरिया, चूहरपुर, दोदपुर, रावणटीला, पला साहिबाबाद में अभियान चलाया।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार द्वारा बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के जन्मदिन के अवसर पर मलिन बस्तियों में 14 अप्रैल से पांच मई तक निरंतर ‘स्वराज अभियान’ चलाए जाने के दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा के साथ क्षेत्रीय पार्षद राजेंद्र किशोर, संयुक्त नगर आयुक्त शिव पूजन यादव, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शिव कुमार ने सराय लबरिया व चूहरपुर में पहुंचकर बाबा साहिब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए क्षेत्रीय लोगों व बच्चों को मिष्ठान का वितरण किया।

नगर आयुक्त ने सराय लबरिया रोड पर नाले में गंदगी मिलने पर संबंधित स्वच्छता निरीक्षक को कड़ी फटकार लगाते हुए स्वयं फावड़ा उठाकर नाले की सफाई शुरू कर दी। इसी के साथ अधीनस्थ अधिकारी और कर्मचारी भी सफाई में जुट गए।

सभी ने एक घंटे निरंतर श्रमदान करते हुए नाले की सफाई की। महापौर मो. फुरकान ने अभियान का निरीक्षण किया और अभियान के अंतर्गत शासन की योजनाओं से हर व्यक्ति को लाभ पहुंचाने और उनको इससे अवगत कराए जाने की बात कही। मीडिया प्रभारी डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि कल अभियान नगला कलार मलिन बस्ती में चलाया जाएगा।


‘मलिन बस्तियों में नगर निगम स्तर से दी जाने वाली सुविधाओं के लिए आठ प्रभारी अधिकारियों सहित 25 कर्मचारियों की टीम को इस अभियान में लगाया गया है। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग प्रदेश सरकार और भारत सरकार की योजनाओं से लाभ प्राप्त कर सकें।’
- संतोष कुमार शर्मा, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed