{"_id":"5ab2c2a74f1c1bb2758b6be2","slug":"81521664679-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी मां की शरण में पहुंचा नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी मां की शरण में पहुंचा नगर निगम
Updated Thu, 22 Mar 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
शहर में गरम हो रहे सफाई के मुद्दे को ठंडा करने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए नगर निगम अब मां देवी की शरण में पहुंचा है। बुधवार को मंदिरों के आसपास सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने शहर को साफ सुधरा बनाने के लिये पावन नवरात्र में वरदान मांगा।
उन्होंने मंदिरों की प्रबंध समितियों के पदाधिकारियों से भी बातचीत की। लोगों से भी अपील की कि स्वच्छता में ही भगवान बसते हैं, इसलिए सफाई को प्राथमिकता दें।
निरीक्षण के दौरान सबसे पहले कालीदह श्मशान पहुंचे नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने आसपास नाले-नालियों की नियमित सफाई के साथ-साथ वहां स्थापित प्याऊ को तत्काल चालू कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
कालीदह स्थित मां काली मंदिर, कामाख्या मंदिर, गंाधी पार्क देवी मंदिर, अचल ताल, मसूदाबाद, नौरंगाबाद, देवी मंदिर, टीकाराम मंदिर, वार्ष्णेय मंदिर आदि स्थलों पर नगर आयुक्त ने भ्रमण कर प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों से बात करते हुए शहर को साफ सुधरा बनाने के लिए वरदान मांगा। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शिव कुमार, अवर अभियंता अमरीश वर्मा, स्वच्छता निरीक्षक ऋषिपाल यादव आदि साथ थे।
धर्म का पाठ पढ़ा गए आयुक्त
मंदिरों के आसपास सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि प्रत्येक पर्व पर नगर निगम का प्रयास शहरवासियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना रहता है। परंतु धर्म की असली परिभाषा से सभी वंचित हैं। सभी धर्मों में स्वच्छता को प्रमुखता से स्थान दिया गया है। नगर आयुक्त ने कहा कि उनका पूर्ण प्रयास है कि अलीगढ़ शहर का हर कोना स्वच्छ और गंदगी मुक्त बने इसके लिए उन्हें हर वर्ग और धर्म के व्यक्ति के सहयोग की जरूरत है।