{"_id":"5a5fa9274f1c1b87268b4fef","slug":"81516218663-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में एएमयू सेंटर खोलने के लिए मुहिम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में एएमयू सेंटर खोलने के लिए मुहिम शुरू
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
केरल, पश्चिम बंगाल एवं बिहार के बाद अब अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का केंद्र जम्मू-कश्मीर में खोलने की मांग की जा रही है। एएमयू छात्र संघ के उपाध्यक्ष सज्जाद सुभान रॉथर इसके लिए मुहिम चला रहे हैं। जल्द ही कुलपति एवं मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधिकारियों से भी इस संबंध में मिलने की योजना है।
वर्तमान समय में केरल के मल्लापुरम, पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद एवं बिहार के किशनगंज में एएमयू सेंटर हैं। इनकी शुरुआत कुलपति प्रो. पीके अब्दुल अजीज के जमाने में हुई थी। हालांकि केंद्र में भाजपा सरकार बनने के बाद से ही एएमयू केंद्रों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है।
इसी बीच एएमयू छात्र संघ के उपाध्यक्ष सज्जाद सुभान रॉथर ने कश्मीर में एएमयू सेंटर खोलने की मांग कर कैंपस की राजनीति गरमा दी है। इसके लिए वह एएमयू के छात्रों से संपर्क भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
गौर करने की बात यह भी है कि यह मांग उस समय की जा रही है जब कश्मीर का शोध छात्र मन्नान बशीर वानी के प्रतिबंधित आतंकी संगठन में शामिल होने की खबर सुर्खियों में है।
छात्र संघ उपाध्यक्ष सज्जाद सुभान रॉथर कहते हैं कि सेंटर के मुद्दे को व्यापक स्तर पर उठाएंगे। वर्तमान समय में कश्मीर में इसकी बेहद जरूरत है। कुलपति के साथ ही मानव संसाधन विकास मंत्रालय भी जाएंगे और केंद्र सरकार से मांग करेंगे कि वह राज्य सरकार पर इसके लिए दबाव बनाए।