{"_id":"5a3ac6d34f1c1bb34a8b7864","slug":"81513801427-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्प्रिट में एसेंस मिला कर बना रहे थे नकली शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्प्रिट में एसेंस मिला कर बना रहे थे नकली शराब
Updated Thu, 21 Dec 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्प्रिट में एसेंस मिला कर बना रहे थे नकली शराब
ब्यूरो,अमर उजाला,अलीगढ़।
अलीगढ़। आबकारी विभाग की टीम ने मंगलवार रात सारसौल पुलिया के पास स्थित मकान में जिस नकली शराब की फैक्ट्री का खुलासा किया है, वह पूर्व में तालानगरी में संचालित हो रही थी, दस दिन पूर्व ही इसको सारसौल में चालू किया गया था। इस दौरान आबकारी टीम को शराब माफिया को काबू में करने के लिए हवाई फायरिंग तक करनी पड़ी।
इस फैक्ट्री से 52 पेटी नकली शराब, रेडिको खेतान एवं वेब डिस्टलरी ब्रांड के 3470 ढक्कन, 2240 ढक्कन पैकिंग शीट, 3150 नकली होलोग्राम, 4250 विंडीज ब्रांड नकली लेबल, 9764 खाली नए पव्वे, एक सीलिंग मशीन, एक लीटर कैरेमल, 200 एमएल एसेंस, एक एल्कोेमीटर, ड्रम, केन व अन्य सामान पकड़ा। पकड़ी गई नकली शराब की कीमत 3.15 लाख रुपये आंकी गई है।
टीम ने मौके पर पांच लोगों को दबोचा, लेकिन मुख्य आरोपी पर फरार हो गया। आरोपियों ने बताया कि 250 एमएल सफेद स्प्रिट में 0.05 ग्राम एसेंस मिलाकर उसे 750 लीटर आरओ के पानी में मिलाया जाता है। इस मिश्रण से नकली शराब तैयार हो जाती है।
विज्ञापन
जिला आबकारी अधिकारी धीरज शर्मा को बीती रात सूचना मिली कि सारसौल पुलिया के पास एक मकान में नकली शराब की फैक्ट्री चल रही है। इसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने टीम के साथ रात करीब 11 बजे रसूलपुर रोड सारसौल पुलिया स्थित श्याम कुमार शर्मा पुत्र प्रकाश चंद के मकान पर छापा मारा। टीम को आता देख वहां मौजूद लोगों ने जमकर विरोध किया। उनसे निपटने को टीम को फायरिंग तक करनी पड़ी।
टीम अंदर घुसी तो उन्हें चकमा देने के लिए आरोपियों ने मकान की लाइट तक बुझा दी। बावजूद इसके कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस बीच मुख्य आरोपी हिंदपुर थाना किड़ानी मैनपुरी निवासी ओमवीर पुत्र औसान सिंह भाग निकला।
टीम ने मौके से मो. सारसौल पुलिया बन्नादेवी निवासी श्याम कुमार शर्मा पुत्र प्रकाश चंद शर्मा, अछईपुर बेवर मैनपुरी निवासी सचिन यादव पुत्र रवींद्र सिंह यादव, नीलेश यादव पुत्र सुखवीर सिंह यादव, सुशील पुत्र रघुवीर सिंह, जिरौली फेज 2 नौबस्ता कानपुर निवासी शीलेंद्र सिंह पुत्र जगरूप सिंह को मौके से रंगे हाथों दबोच लिया।
पकड़ी गई नकली शराब 468 लीटर है। जो 200-200 एमएल के पव्वे में भरकर पैक की गई थी। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ हो रही है। मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है।