फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   220 दावेदारों में महज सात दलीय उम्मीदवार

220 दावेदारों में महज सात दलीय उम्मीदवार

Thu, 09 Nov 2017 02:30 AM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
220  दावेदारों में महज सात दलीय उम्मीदवार
220 दावेदारों में महज सात दलीय उम्मीदवार
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

अतरौली।

वार्ड स्तर पर दलीय उम्मीदवार लड़ाने की राजनीतिक दलों की मंशा धरी रह गई। अतरौली नगर पालिका के 25 व छर्रा नगर पंचायत के 15 वार्डों से कुल 220 उम्मीदवारों के दाखिल नामांकन में महज सात उम्मीदवार ही पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें अतरौली से भाजपा के सिंबल पर पांच, सपा और बसपा के सिंबल पर एक-एक प्रत्याशी मैदान में हैं। कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों को सभासद के लिए दावेदार तक खोजे नहीं मिले। वहीं छर्रा नगर पंचायत में किसी भी प्रत्याशी ने दलीय सिंबल पर नामांकन नहीं कराया।

बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच में सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाए गए। जिन प्रत्याशियों ने दो सेट में नामांकन दाखिल कराया था, उनका एक-एक पर्चा निरस्त किया गया है। अब अतरौली नगर पालिका के 25 वार्डों के लिए 141 और छर्रा नगर पंचायत के 15 वार्डों से 79 प्रत्याशी मैदान में हैं। अतरौली के वार्ड चार, सात, दस, 11, और पंद्रह नंबर से भाजपा के सिंबल पर प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। वार्ड सात से बसपा और वार्ड 13 से सपा के सिंबल पर प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन


उधर, अतरौली से अध्यक्ष पद पर भाजपा से पवन वर्मा, बसपा से अतुल गुप्ता, सपा से डॉ. कबीर खान, कांग्रेस से विक्की राजपूत, आप से कंछीलाल वार्ष्णेय, सुबोध शर्मा, फाजिल अहमद, चंद्रभान शर्मा, लता वर्मा निर्दलीय के पर्चे सही पाए गए। छर्रा नगर पंचायत के अध्यक्ष के लिए भाजपा से कमलेश, सपा से रहीसो जमानी, बसपा से किरन देवी, नीरू, नीरेश देवी, पूजा, बबीता, राना, सीमा गुप्ता निर्दलीय के नामांकन भी सही पाए गए हैं। एसडीएम ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच हो गई है। शुक्रवार को नाम वापसी और शनिवार को प्रतीक चिन्ह आवंटित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed