फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ उपाध्यक्ष पर हमले में एक गिरफ्तार

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ उपाध्यक्ष पर हमले में एक गिरफ्तार

Sun, 01 Oct 2017 05:32 PM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 05:32 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ उपाध्यक्ष पर हमले में एक गिरफ्तार
एएमयू छात्र नेता पर हमले में हार्स राइडिंग क्लब के पूर्व कैप्टन गिरफ्तार
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

एएमयू छात्रसंघ के निवर्तमान उपाध्यक्ष नदीम अंसारी पर सोमवार रात हुए हमले में हार्स राइडिंग क्लब के पूर्व कप्तान अरहम अली और एएमयू के पूर्व छात्र सलमान को नामजद किया गया है। हमले के मूल में नदीम के किसी साथी को इंटरव्यू में न बैठने देने का विवाद बताया जा रहा है।

इस संबंध में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने अरहम अली को गिरफ्तार भी कर लिया है। बता दें कि अरहम अली के पिता एलआईयू में इंस्पेक्टर हैं। इधर, मंगलवार को एएमयू कुलपति प्रो. तारिक मंसूर, प्रॉक्टर प्रो. एम मोहसिन खान सहित कई अधिकारी जेएन मेडिकल कॉलेज में नदीम अंसारी को देखने पहुंचे। अंसारी फिलहाल इमरजेंसी के वीआईपी रूम में भर्ती हैं। उनसे मिलने वालों का सुबह से तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन


नदीम अंसारी पर सोमवार रात में दोदपुर स्थित गोल्डन रेस्टोरेंट वाली गली में हमला हुआ था। नदीम अंसारी ने इस संबंध में सिविल लाइंस में मुकदमा दर्ज करा दिया है। मुकदमे में कहा है कि उनके साथी राव फराज वारिस को इंटरव्यू में न बैठने देने की धमकी को लेकर दिन में दोनों से विवाद हुआ था। इसके बाद रात को इन लोगों ने हमला बोल दिया। चाकू से हमले के कारण नदीम के हाथ जख्मी हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नदीम का कहना है कि तमंचे की गोली कंधे को छूती हुई निकल गई। इसकी सूचना मिलने के बाद रात से ही नदीम अंसारी से मिलने वालों का तांता लगा हुआ है। जेएन मेडिकल कॉलेज में बड़ी संख्या में छात्रों ने पहुंचकर निवर्तमान उपाध्यक्ष की कुशलता की जानकारी ली। नदीम अंसारी ने बताया कि कुलपति एवं प्रॉक्टर समेत कई अधिकारी सुबह आए थे। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस जावेद खां के अनुसार एक नामजद अरहम अली को गिरफ्तार कर लिया है।

विवाद के कारण स्थगित हुआ था वार्षिक हार्स शो
एएमयू के ऐतिहासिक राइडिंग क्लब की कप्तानी को लेकर कई महीनों से विवाद चल रहा है। निवर्तमान उपाध्यक्ष नदीम अंसारी स्वयं हार्स राइडर हैं और क्लब में सक्रिय रहते हैं। उन्होंने क्लब के पूर्व कप्तान अरहम अली खान पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। उल्लेखनीय है कि क्लब के विवाद के कारण ही 4 अप्रैल 2017 को एएमयू के इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने स्थित एथलेटिक्स ग्राउंड में 128 वां वार्षिक हार्स शो अंतिम समय में स्थगित करना पड़ा था। उस समय इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे। तत्कालीन कप्तान अरहम अली खान पर कुछ छात्रों ने घोड़ा दौड़ाने की धमकी देने का आरोप लगाया था। हालांकि अरहम अली खान ने आरोप को बेबुनियाद बताया था।

साजिश में शिक्षकों की भूमिका की आशंका जता रहे नदीम
निवर्तमान छात्र संघ उपाध्यक्ष नदीम अंसारी हमले में शिक्षकों की भूमिका की भी आशंका जता रहे हैं। हालांकि थाना सिविल लाइंस में दी गई तहरीर में इसका उल्लेख नहीं किया है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही इसके पीछे की साजिश का खुलासा करेंगे। उन्होंने कहा कि एएमयू में शिक्षकों के दो गुट हैं। छात्रसंघ चुनाव को लेकर धरने पर बैठे छात्रों का उन्होंने समर्थन किया था और 17 अक्तूबर के पहले छात्र संघ चुनाव कराने की मांग की थी।


नदीम ने खुद कराया हमला, नामजदगी फर्जी: अरहम
राइडिंग क्लब के पूर्व कप्तान अरहम अली खान ने बताया कि छात्र संघ के निवर्तमान उपाध्यक्ष नदीम अंसारी उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने जो आरोप लगाए हैं, उस पर विश्वास न करें। अरहम अली खान ने ये मैसेज वाट्सएप के माध्यम से मीडिया के पास भेजा है। उनका कहना है कि वह अपने इंटरव्यू की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान नदीम अंसारी, राव फराज वारिस व मो. हारिस आदि आए और मेरे कार्य में बाधा डालने की कोशिश की और झगड़ने लगे। बाद में रात को उन्होंने खुद पर साजिश के तहत हमला कराकर मेरे खिलाफ शिकायत कर दी। मुझे जानने वाले अच्छी तरह जानते हैं कि गैर कानूनी कार्यों में मै संलिप्त नहीं रहता हूं। मैने कुछ भी गलत नहीं किया है। मेरे ऊपर लगाए गए आरोप घटिया राजनीतिक स्टंट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed