फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   मिस और मिसेज कांटेस्ट के लिए ऑडिशन आज भी

मिस और मिसेज कांटेस्ट के लिए ऑडिशन आज भी

Tue, 08 Aug 2017 01:47 AM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
मिस और मिसेज कांटेस्ट के लिए ऑडिशन आज भी
मिस और मिसेज अलीगढ़ कांटेस्ट के लिए ऑडिशन आज भी
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

अमर उजाला और प्रशांत ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की ओर आयोजित जश्न-ए-आजादी समारोह में मिस एंड मिसेज अलीगढ़ कंाटेस्ट के लिए होने वाले ऑडिशन जनता की बेहद मांग पर आठ अगस्त को भी होंगे। ऑडिशन रामघाट रोड स्थित मदर्स टच स्कूल में दोपहर तीन बजे से होंगे। इसमें चयन वाक और इंट्रोडक्शन के आधार पर होगा। मिस अलीगढ़ के लिए आयु वर्ग 17 से 25 वर्ष है। मिसेज अलीगढ़ के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8392931061 पर संपर्क किया जा सकता है।
दूसरी ओर स्वतंत्रता दिवस वाले दिन चौराहे सजाने की तैयारियों के क्रम में सोमवार को स्कूल संचालकों के साथ बैठक की गई। सभी ने अमर उजाला के इस प्रयास को सराहा है। संचालकों ने कहा है कि वह चौराहों को सजाने के साथ ही वह वहां पर गेट भी बनवाएंगे। उनके नाम शहीदों के नाम पर रखे जाएंगे।
विज्ञापन

इस बैठक में हैरिटेज स्कूल से वीके चौधरी, एसजेडी मैमोरियल पब्लिक स्कूल से इंजीनियर राजीव कुमार शर्मा, रघुवीर बाल मंदिर की ओर से डॉ. मंजू गौड़, राकेश कुमार गौड़, सेंट फिदेसिस स्कूल से विद्यार्वण शर्मा, अल बरकात स्कूल से अमहद मुजतबा आदि शामिल थे। सभी ने रैली में और अन्य कार्यक्रमों में अपने यहां से अधिक से अधिक सहभागिता का भरोसा दिलाया है। इस आयोजन के मुख्य प्रायोजक प्रशांत ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल, बाल जीवन घुट्टी, शेखर का रीयल स्टेट ग्रुप, विनीत ऑटोमोबाइल्स, माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब सहयोगी हैं। इस आयोजन में एसएमएस पार्टनर एटी न्यूज, रेडियो पार्टनर बिग एफएम, केबल पार्टनर वरुण केवल नेटवर्क और वीडियो पार्टनर कुशवाह वीडियो हैं।
अब तक इन चौराहों के लिए आगे आए हैं देशप्रेमी
सेंटर प्वाइंट चौराहा- सेंटर प्वाइंट व्यापार मंडल, विवेक बगई
सेठ मीरीलाल चौराहा- अलीगढ़ उद्योग व्यापार मंडल, ओम प्रकाश मास्टर, भूपेंद्र वार्ष्णेय
अचल ताल- अलीगढ़ उद्योग व्यापार मंडल, अजय लिथो
देहली गेट- उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल, प्रदीप गंगा
अब्दुल करीम चौराहा- ब्रज औद्योगिक व्यापार मंडल, सौरभ अग्रवाल
सारसौल चौराहा- नागरिक चेतना समिति, ठा. आनंद पाल सिंह
गांधी आई हास्पिटल तिराहा- भारत विकास परिषद, इंजी. योगेंद्र वार्ष्णेय
गांधी पार्क चौराहा- इनरव्हील क्लब, न्यू ईरा, दिव्या मित्तल
बारहद्वारी चौराहा, भाजपा कार्यालय, उम्मीद, संजय गुप्ता
क्वार्सी चुंगी तिराहा- प्रेम प्रताप भट्ठे वाले एवं उनके साथी
किशनपुर तिराहा- रोटरी लॉक सिटी, चेतन पांडे
सासनी गेट- रोटरी क्लब ऑफ अलीगढ़ सिटी, पारुल जिंदल
दोदपुर चौराहा- अल बरकात स्कूल, अहमद मुजतबा
ताला नगरी चौराहा- हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल, वीके चौधरी
जमालपुर फ्लाई ओवर एंट्री प्वाइंट, अल बरकात स्कूल, अहमद मुजतबा
एटा चुंगी चौराहा- एसजेडी मैमोरियल पब्लिक स्कूल, इंजीनियर राजीव शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed