{"_id":"5984d8634f1c1b11698b4569","slug":"81501878371-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों के पक्के चैंबर बनने की जगी उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों के पक्के चैंबर बनने की जगी उम्मीद
Updated Sat, 05 Aug 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वकीलों के पक्के चैंबर बनने की जागी उम्मीद
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के पक्के चैंबरों की राह आसान होती जा रही है। शहर विधायक के पत्र पर मुख्यमंत्री के विशेष सचिव ने प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। एडीएम सिटी ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रथम से निरीक्षण कर आंगणन तैयार करने के निर्देश दिए हैं। तेजी हो रहे काम से पूरी उम्मीद है कि जल्द ही अधिवक्ताओं को पक्के चैंबर की सौगात मिल जाएगी।
शहर विधायक संजीव राजा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बताया था कि अलीगढ़ प्रमुख औद्योगिक व व्यापारिक गतिविधियों का महानगर है। इसके चलते सत्र न्यायालय में कार्य का अत्यधिक दबाव है। कार्य के अनुरूप ही न्यायालय में अधिवक्ताओं की संख्या भी पर्याप्त है। बावजूद इसके अनेक वरिष्ठ अधिवक्ता वर्षों से टीन व छप्पर के नीचे बैठ कर काम करने को मजबूर हैं।
आंधी, बारिश, ओलावृष्टि, तेज धूप व अधिक ठंड में उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पक्के चैंबरों के लिए कई वर्षों से अधिवक्ता ज्ञापन और आंदोलन-प्रदर्शन के करते रहे हैं।
विज्ञापन
पिछली सरकारों ने अधिवक्ताओं की मांगों पर कोई विचार नहीं किया। इसलिए अधिवक्ताओं की परेशानी को मद्देनजर रखते हुए पक्के भवन निर्माण की आवश्यकता है। विधायक की इस पहल पर मुख्यमंत्री ने तुरंत एक्शन लिया। इसी की नतीजा है कि प्रमुख सचिव ने प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है।
प्रमुख सचिव को रिपोर्ट भेजने के लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर दी है। इसी कड़ी में एडीएम सिटी श्याम बहादुर सिंह ने पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता से निरीक्षण कर खर्चे की अनुमानित लागत की रिपोर्ट मांगी है।