फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   प्लेटफार्म नंबर तीन पर गड्ढे, पंखे बंद

प्लेटफार्म नंबर तीन पर गड्ढे, पंखे बंद

Sun, 23 Jul 2017 01:59 AM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
प्लेटफार्म नंबर तीन पर गड्ढे, पंखे बंद
लापरवाही : प्लेटफार्म नंबर तीन पर गड्ढे, पंखे भी बंद
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

आप अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर ट्रेन पकड़ने के इंतजार में खड़े हैं तो थोड़ा सावधान हो जाइए...। ट्रेन की बोगी थोड़ा आगे भी निकल गई है, तो जल्दबाजी में दौड़ न लगाएं। दौड़ लगाने पर आपके साथ हादसा भी हो सकता है।

प्लेटफार्म पर कई जगह गड्ढे हो गए हैं, जो आपकी जान पर भारी पड़ सकते हैं। संभल कर चलिए, सुरक्षित पहुंचिए के जुमले पर अमल करिए... और अपने गंतव्य के लिए आगे बढ़ें।
विज्ञापन


कई मुसाफिर गिरकर हो चुके हैं घायल

ट्रेन पकड़ने की भागमभाग में इन गड्ढों से ठोकर खाकर कई मुसाफिर गिरकर घायल हो चुके हैं। इसकी जानकारी पर रेलवे प्रशासन ने मरम्मत भी कराई, लेकिन वह गड्ढे पूरी तरह नहीं भरे जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को भी ऐसा हादसा हुआ। एक मुसाफिर ट्रेन पकड़ने के लिए दौड़ा, तभी उसको ठोकर लगी और गिर गया। इससे वह जख्मी हो गया। ट्रेन न छूट जाए इस जल्दबाजी में वह जख्मी हालत में ही ट्रेन में सवार हो गया।


प्लेटफार्म पर बंद पंखे
प्लेटफार्म नंबर तीन लगे कुछ पंखे काफी समय से बंद हैं। इससे मुसाफिरों को इस गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी में ट्रेनों का इंतजार मुसाफिरों के लिए भारी पड़ रहा है। मुसाफिरों का कहना है कि रेलवे को इन छोटी-छोटी समस्या का समाधान तत्काल कर देने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed