{"_id":"59458a9c4f1c1b615d8b49f6","slug":"81497729692-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में संविदा विद्युत कर्मी करेंगे आमरण अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में संविदा विद्युत कर्मी करेंगे आमरण अनशन
Updated Sun, 18 Jun 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संविदा विद्युत कर्मी 30 से करेंगे आमरण अनशन
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
विद्युत विभाग के संविदा कर्मियों ने ठेकेदारों पर नई भर्ती करने और उनके हितों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए 30 जून को आमरण अनशन शुरू करने का निर्णय लिया है।
संविदा कर्मी अजय शर्मा, होशियार सिंह, शमीम मलिक, हसीब आदि ने कहा है कि जब से सरकार ने इस बात की घोषणा की है कि संविदा कर्मियों को विद्युत विभाग से सीधे मानदेय प्राप्त होगा, ठेकेदारों ने कुछ अधिकारियों के साथ मिलकर नई भर्ती शुरू कर दी है।
पुराने लोगों को हटाया जा रहा है। यह नियम विरुद्ध है। शासन की मंशा है कि पहले से जो संविदा कर्मी कार्य कर रहे हैं, उनको ही सीधे मानदेय दिया जाए।
इसके विरोध में 30 जून को सुबह 10 बजे से शहरी विद्युत वितरण मंडल लाल डिग्गी अलीगढ़ पर आमरण अनशन किया जाएगा।