फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   8000 lekhpal meet by the end of June

Aligarh News: जून अंत तक मिलेंगे 8000 लेखपाल, अलीगढ़ मंडल में बांटी गईं चार लाख से अधिक घरोनियां

Mon, 05 Jun 2023 06:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 05 Jun 2023 06:56 PM IST
सार

राजस्व परिषद के अध्यक्ष संजीव मित्तल बताया कि जून महीने के अंत तक प्रदेश को 8000 लेखपाल मिल जाएंगे, जिससे राजस्व मामलों के निस्तारण में और तेजी आएगी।

विज्ञापन
8000 lekhpal meet by the end of June
राजस्व परिषद के अध्यक्ष संजीव मित्तल समीक्षा करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्व परिषद के अध्यक्ष संजीव मित्तल अलीगढ़ आए। विश्व पर्यावरण दिवस पर अध्यक्ष राजस्व परिषद संजीव मित्तल ने औषधीय गुणों से परिपूर्ण मौलश्री एवं मण्डलायुक्त अलीगढ़ नवदीप रिणवा ने नीम के पौधे का रोपण किया। कमिश्नरी सभागार में अधिकारियों को मिशन लाइफ के तहत पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ भी दिलाई। 

विज्ञापन


राजस्व परिषद के अध्यक्ष संजीव मित्तल की अध्यक्षता में कमिश्नरी सभागार में राजस्व विभाग की कार्यक्रमों की मंडलीय समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में रियल टाइम खतौनी निर्माण, स्वामित्व योजना, वरासत प्रकरण एवं पैमाइश मामलों की जनपद वार समीक्षा की गई। अलीगढ़ मंडल में अलीगढ़, एटा, कासगंज, हाथरस सहित कुल चार जिले एवं 15 तहसीलें हैं। समीक्षा बैठक में रियल टाइम खतौनियों पर हो रहे कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्ष राजस्व परिषद ने बार-बार कहा कि लक्ष्य पूर्ण करने के चक्कर मे गलतियाँ न करें। रियल टाइम खतौनी का कार्य तभी सफल माना जाएगा जब जिला, तहसील एवं भूमि स्वामी को भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी न आये। 
विज्ञापन


राजस्व परिषद के अध्यक्ष संजीव मित्तल पहुंच अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन


8000 लेखपाल मिलेंगे जून अंत तक
राजस्व परिषद के अध्यक्ष संजीव मित्तल बताया कि जून महीने के अंत तक प्रदेश को 8000 लेखपाल मिल जाएंगे, जिससे राजस्व मामलों के निस्तारण में और तेजी आएगी। उन्होंने बताया कि खतौनियों के सही अपडेट होने से जमीनों की धोखाधड़ी में कमी आएगी। जमीन खरीदने के इच्छुक लोग जान सकेंगे कि इस जमीन का मालिक कौन है। जब वह यह जान जाएंगे कि जमीन का वास्तविक स्वामी कौन है तो वह फालतू के विवादों से बच सकेगा। 

वृक्षारोपण करते हुए राजस्व परिषद के अध्यक्ष संजीव मित्तल

781 रियल टाइम खतौनी लॉक
अलीगढ़ मंडल में 3553 राजस्व ग्राम हैं। अब तक 781 खतौनी को लॉक किया गया है। जिसमें अलीगढ़ द्वारा 299, एटा द्वारा 108, कासगंज द्वारा 248, हाथरस द्वारा 126 खतौनियों को अभिलेख पोर्टल पर लॉक किया गया है। ग्राम में प्रचार प्रसार किया जाए ताकि जनसामान्य देख लें और कोई मानवीय या तकनीकी त्रुटि है तो समय रहते ठीक भी किया जा सकता है। कभी कोई समस्या है तो राजस्व परिषद से निःसंकोच बात की जा सकती है। 

400376 घरौनियों का हुआ वितरण

स्वामित्व योजना में मंडल में अधिसूचित ग्राम 3553 में 3253 ग्रामों में ड्रोन सर्वे कराया गया। अब तक 400376 घरौनियों का वितरण करा दिया गया है। अलीगढ़ में 121847, एटा में 82000, कासगंज में 97994 एवं हाथरस में 104703 घरौनियों का वितरण कराया गया। स्वामित्व योजना में मंडल भर की अच्छी प्रगति पर प्रशंसा की गई। 

जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा एवं जिलाधिकारी कार्यालय स्थित नवीन सभागार का लोकार्पण

एक से तीन साल के सबसे ज्यादा 395 वाद लंबित
मंडल स्तर पर 1 से 3 वर्ष के 395 वाद, 3 से 5 वर्ष तक के 328 वाद एवं 5 वर्ष से अधिक पुराने 235 मामले लंबित पाए गए। मा0 अध्यक्ष राजस्व परिषद ने लंबित मुकदमों और नियमित सुनवाई करते हुए अतिशीघ्र निर्णीत करने के निर्देश दिए। अलीगढ़ में 1 से 3 वर्ष के 516, तीन से 5 वर्ष तक के 291 और 5 वर्ष से अधिक के 356 वाद लंबित पाए गए। उन्होंने कहा कि हर तहसील में एसडीएम न्यायिक हैं, उनसे निस्तारण कराया जाए। अधिक समय तक वाद लंबित रहने पर न्याय की संभावना प्रभावित होने की आशंका बढ़ जाती है।

तहसीलदार कोल के पास 1375 वाद और तहसीलदार न्यायिक के यहां 2,000 से अधिक वाद लंबित पाए गए। जनसुनवाई के साथ ही राजस्व वाद निस्तारण की भी प्राथमिकता से सुनवाई की जाए। पैमाइश (धारा 24) के जनपद अलीगढ़ में 271 मामले लंबित पाए गए। जिसमें सर्वाधिक एसडीएम कोल के यहाँ 59 वाद लंबित पाए गए। एटा में 1657 वाद विचाराधीन पाए गए। सदर तहसील में सर्वाधिक 1034, अलीगंज में 397 मामले लंबित पाए जाने पर नाराजगी प्रकट की। हाथरस में 398 मामले विचाराधीन पाए गए। कासगंज में 114 मामले लंबित पाए गए। 

कलैक्ट्रेट में कराए गए कार्यों को दिखाई पीपीटी 
डीएम अलीगढ़ इन्द्र विक्रम सिंह ने कलक्ट्रेट में कराए गए सौंदर्यीकरण, जीर्णाेद्धार एवं मरम्मतीकरण कार्यों की पीपीटी भी दिखाई। अध्यक्ष ने जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह के इस नवाचार को देखकर मुक्तकंठ से सराहना करते हुए उनकी दूरगामी सोच को अन्य जिलाधिकारियों के लिए प्रेरणादायक भी बताया। ता है।

डूडा कार्यालय एवं नवीन सभागार का लोकार्पण
चेयरमैन बोर्ड ऑफ रेवेन्यू संजीव मित्तल ने जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा एवं जिलाधिकारी कार्यालय स्थित नवीन सभागार का लोकार्पण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed