{"_id":"5e69435b8ebc3ec75556bfe7","slug":"8-people-died-and-16-injured-in-road-accident-chharra-news-ali2288479198","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: रफ्तार बनी काल, अलग-अलग हादसों में आठ की मौत, 16 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: रफ्तार बनी काल, अलग-अलग हादसों में आठ की मौत, 16 घायल
Thu, 12 Mar 2020 01:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अलीगढ़ ब्यूरो
अलीगढ़ ब्यूरो
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
विलाप करते प्रताप के परिजन
- फोटो : CHHARRA
एक तरफ घरों में होली की खुशियां थीं, तो दूसरी ओर कुछ घरों में त्यौहार में मातम छा गया। सड़क हादसे में परिवार के सदस्य को खोने के कारण परिजन बदहवास थे। आस-पड़ोस का माहौल भी गमगीन हो गया। छर्रा में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हुई। वहीं बुधवार को गभाना व खैर में हुए हादसों में दो मौतें हुईं।
विज्ञापन
छर्रा के अतरौली रोड पर मंगलवार की दोपहर लगभग एक बजे हादसा हुआ। गांव सफीपुुर निवासी रोहदास (20) पुत्र राजवीर सिंह अपने दो मित्र अनिल निवासी सफीपुर व विकास निवासी बाईकलां के साथ मंगलवार की दोपहर को कस्बे से अपने गांव जा रहा था। रामपुर-भुड़िया के निकट सामने से गांव सिरसा निवासी प्रताप सिंह (37) पुत्र सूरजपाल सिंह अपने मित्र धर्मेंद्र सिंह के साथ छर्रा आ रहे थे। दोनों बाइकों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई जिसमें प्रताप सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। यहां रोहदास ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं अनिल, विकास व धर्मेंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे की जानकारी होते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। रोहदास चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। वहीं प्रताप सिंह पत्नी के अलावा चार बच्चों को रोता-बिलखता छोड़ गया।
विज्ञापन
वहीं, एक अन्य घटना में गभाना थाने में तैनात फॉल्वर रंजीत सिंह (35) पुत्र रिषीपाल सिंह निवासी डगऊ नगलिया, मैनपुरी बुधवार की शाम चार बजे किसी काम से अलीगढ़ जा रहे थे। गांव बीधानगर के पास वाहन को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने रंजीत को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रंजीत की पत्नी सीमा व दो बेटों को रो-रो कर बुरा हाल है।
खैर में गांव अर्राना के पास बाइक सवार कन्हैया शर्मा (28) निवासी गांव लहोसरा की हादसे में मौत हो गई। कन्हैया खैर से गांव लौट रहा था। रास्ते में प्रेम कुमार निवासी नादा बाइपास खैर उसकी बाइक पर बैठ गए थे। प्रेम कुमार खैर तहसील में मुंसिफ कोर्ट में पेशकार हैं। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
बाइक ने दो भाइयों को रौंदा, एक की मौत
कासिमपुर रोड पर नगला बंजारा के निकट सोमवार देर शाम बाइक सवार दो युवकों ने सड़क किनारे चल रहे दो चचेरे भाईयों को टक्कर मार दी। हादसे में नगला जटपुरा निवासी धर्मवीर सिंह(65) की मौत हो गई। वे अपने चचेरे भाई जयवीर सिंह के साथ घर जा रहे थे। हादसे में बाइक सवार भी घायल हुए। धर्मवीर सिंह व जयवीर सिंह को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। वहीं बाइक सवारों को भी ग्रामीणों ने एंबूलेंस से अस्पताल पहुंचाया। मंगलवार देर शाम धर्मवीर सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि जयवीर सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव का ंतिम संस्कार कर दिया गया। घर्मवीर सिंह की मौत से गांव में मातम छा गया। थानाध्यक्ष के अनुसार घटना के संबंध में तहरीर नहीं मिली है।
हादसे में उजड़ गया सुहाग
वहीं, इगलास में ससुराल में होली खेलने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। एटा चुंगी, अलीगढ़ के मुहल्ला विकास नगर निवासी पुष्पेंद्र शर्मा पुत्र रामेश्वर शर्मा की शादी 23 दिसंबर को इगलास के गांव खेड़िया गुरुदेव निवासी जगदीश प्रसाद की बेटी हेमलता से हुई थी। मंगलवार की सुबह लगभग दस बजे पुष्पेंद्र होली खेलने अपनी ससुराल आ रहा था। गांव जारौठ के पास सड़क के गड्ढे के कारण बाइक असंतुलित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में पुष्पेंद्र गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस ने उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। तीन महीने में ही सुहाग उजड़ जाने से हेमलता बदहवास है। परिजनों का भी रो-रो कर बुरा हाल है।
हेलमेट होता तो बच जाती बाइक सवार की जान
लोधा में खेरेश्वर हाईवे गोंडा पुल पर मंगलवार सुबह नौ बजे दो बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत हुई। हेलमेट नहीं पहने होने के कारण एक की मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। उमाशंकर पुत्र देवेंद्र व श्यामबाबू पुत्र ओमप्रकाश निवासी नानऊ अकराबाद बाइक से गांव चुआवली जा रहे थे। दूसरी बाइक पर उनके मित्र राकेश व सोनू भी साथ थे। गोंडा पुल पर सामने गलत दिशा में आ रहे डिस्कवर बाइक सवार ने उमाशंकर की बाइक में टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने वाला बाइक सवार भी घायल हुआ। राकेश व सोनू ने पुलिस को सूचना दी। घायलों को शहर के प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में उमाशंकर को दिल्ली रेफर किया गया। उपचार के दौरान उमाशंकर की मौत हो गई। लोगों के अनुसार यदि हेलमेट पहना होता तो उमाशंकर की मौत नहीं होती। मृतक के परिजनों ने डिस्कवर बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।